Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:44 PM IST

फेस्टिव सीजन पर पहनें अंगरखा सूट, ये 4 स्टनिंग डिजाइंस देंगे रॉयल लुक

इस फेस्टिव सीजन एथनिक लुक को खूबसूरत और ट्रेंडी बनाने के लिए आप अंगरखा सूट के डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। यह आपको त्योहारों पर भीड़ से अलग लुक देने में मदद करेंगे।
Updated:- 2026-08-13, 18:00 IST
image

त्योहार शुरू होते ही महिलाओं की वॉर्डरोब में एथनिक आउटफिट्स की बहार छा जाती है। हर कोई ऐसा पहनावा चाहती है, जो खूबसूरत और स्टाइलिश होने के साथ-साथ दिनभर आरामदायक भी रहे। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में अपने लुक को ट्रेडिशनल टच के साथ मॉडर्न अंदाज देना चाहती हैं, तो ट्रेंडी अंगरखा सूट्स आपके लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकते हैं। अपनी खूबसूरत और एलिगेंट डिजाइन के कारण अंगरखा सूट इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं और त्योहारों पर आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

फेस्टिव सीजन के लिए 4 ट्रेंडी अंगरखा सूट डिजाइंस

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन कुछ नया और डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो अंगरखा सूट के ये 4 ट्रेंडी डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं:

1. अनारकली कट फ्लेयर्ड अंगरखा सूट

फेस्टिव सीजन के दौरान हर महिला के पास इस तरह का अनारकली कट अंगरखा पैटर्न सूट जरूर होना चाहिए। यह दिखने में खूबसूरत होने के साथ ही पहनने में काफी कम्फर्टेबल फील देता है। कमर से नीचे की ओर फैलती इसकी कलियां चलने पर गजब का फ्लो देती हैं।

  • स्टाइल करने का तरीका: इस सूट को आप पूजा-पाठ और शादी-ब्याह के मौके पर पहन सकती हैं।
  • इसके साथ फुटवियर में कोल्हापुरी चप्पल और जूती खूब जंचेगी।
  • आप इसके साथ मिनिमल मेकअप कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। 

1 - 2026-08-13T175423.769

(Image credit: myntra/Shivaradhya Designers)

2. फ्लोरल प्रिंटेड अंगरखा सूट

फ्लोरल प्रिंटेड आउटफिट्स इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं। अगर आपको भी फ्लोरल प्रिंट बहुत पसंद है, तो आप इस खूबसूरत अंगरखा सूट को किसी भी खास मौके पर पहनकर डिफरेंट लुक पा सकती हैं। यह अंगरखा कुर्ता बहुत ही फ्रेश और फेस्टिव वाइब देता है। इसके साथ मैचिंग फ्लोरल दुपट्टा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

  • स्टाइल करने का तरीका: इस सूट के साथ आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
  • इसके साथ न्यूड मेकअप लुक को काफी निखारेगा।
  • आप इस सूट के साथ फुटवियर में फ्लैट्स पहन सकती हैं। 

4 - 2026-08-13T175419.052

(Image credit: myntra/Anouk)

यह भी पढ़ें- Suit Designs: रॉयल लुक के लिए स्टाइल करें ये 5 खूबसूरत डिजाइंस वाले अंगरखा सूट

3. थ्रेड वर्क अंगरखा सूट डिजाइन

अगर आप ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा सा मॉडर्न और ट्रेंडी ट्विस्ट लाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह का खूबसूरत थ्रेड वर्क अंगरखा सूट डिजाइन परफेक्ट रहेगा। इसे आप फेस्टिव सीजन में किसी भी त्योहार पर पहनकर अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। आपको ऐसे अंगरखा सूट्स ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगे।

  • स्टाइल करने का तरीका: इस सूट के साथ आप कुंदन पर्ल नेकलेस सेट पेयर कर सकती हैं।
  • फुटवियर में आप जूती या ब्लॉक हील्स ट्राई कर सकती हैं।
  • बात करें मेकअप की, तो इस लुक को खास बनाने के लिए मैट मेकअप ट्राई कर सकती हैं।

3 - 2026-08-13T175420.427

(Image credit: myntra/KALINI)

4. हैवी एम्ब्रॉयडर्ड अंगरखा सूट

वी-नेक वाला हैवी एम्ब्रॉयडर्ड अंगरखा सूट भी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे आप खासकर हरियाली तीज या किसी बड़े त्योहार के मौके पर पहन सकती हैं। इस तरह का अंगरखा सूट आपकी पूरी पर्सनालिटी को निखार देगा। इसके साथ नेट का हैवी दुपट्टा पेयर करके आप सबसे अलग नजर आ सकती हैं।

  • स्टाइल करने का तरीका: इस सूट के साथ आप चांदबाली इयररिंग्स पहन सकती हैं।
  • अंगरखा सूट लुक में भीड़ से हटकर दिखने के लिए आप ड्यूई मेकअप कर सकती हैं।
  • इसके साथ आप फुटवियर में मोजरी या एम्ब्रॉयडर्ड फ्लैट्स पहन सकती हैं। 

6 - 2026-08-13T175422.306

(Image credit: myntra/Indo Era)

यह भी पढ़ें- Angrakha Suit Designs: शादी के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं अंगरखा सूट, जानें कैसे पसंद करें डिजाइंस?

त्योहारों पर पहनने के लिए एथनिक और ट्रेडिशनल आउटफिट्स सबसे बेस्ट होते हैं। इस फेस्टिव सीजन आप भी इन 4 अंगरखा डिजाइंस में से अपने लिए बेस्ट स्टाइल चुनकर त्योहार पर पहन सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।