Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:44 PM IST

पार्टी में चार चांद लगा देंगे अनारकली प्लाजो के ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखें यहां

अनारकली हैवी फ्लेयर वाले प्लाजो आजकल महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो रॉयल और आरामदायक लुक देते हैं। जानते हैं इनके बारे में...
Updated:- 2026-06-11, 18:34 IST
image

एथनिक फैशन में आजकल अनारकली हैवी फ्लेयर वाले प्लाजो का कॉम्बिनेशन पहली पसंद बना हुआ है। यह स्टाइल न केवल आपको एक रॉयल लुक देता है, बल्कि उठने-बैठने और चलने-फिरने में भी बेहद आरामदायक होता है। किसी पार्टी, फंक्शन या त्योहार के मौके पर सबसे अलग दिखने के लिए यह सबसे बेहतरीन चॉइस है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कौन से अनारकली प्लाजो पहन सकती हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

1. एथनिक पेस्ली और फ्लोरल डार्क फ्लेयर्ड प्लाजो

यदि आप किसी शाम की पार्टी या फंक्शन के लिए एक क्लासी और एलीगेंट लुक चाहती हैं, तो डार्क बेस पर बना यह पेस्ली प्रिंट डिजाइन एकदम परफेक्ट है। इस प्लाजो का बेस गहरे रंग का है, जिस पर वाइन और सटल टोन में खूबसूरत पेस्ली और छोटे फूलों के बारीक प्रिंट्स बने हुए हैं। इसका एक्स्ट्रा घेर इसे बिल्कुल एक स्कर्ट जैसा लुक देता है। 

1 - 2026-06-11T182014.213

इसे आप किसी प्लेन अनारकली कुर्ती या शॉर्ट अनारकली के साथ पेयर करके एक परफेक्ट इंडो-वेस्टर्न वाइब पा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें -Comic Print Shirt Designs: इस समर ट्राई करें कॉमिक प्रिंट की शर्ट्स, दिखेंगी सबसे अलग

2. वाइब्रेंट अजरख और ज्योमेट्रिक स्ट्राइप्ड प्लाजो

जो महिलाएं ट्रेडीशनल प्रिंट्स को पसंद करती हैं, उनके लिए यह प्लाजो बेस्ट है। प्लाजो वर्टिकल स्ट्राइप्स के साथ खूबसूरत ट्राइबल से सजा हुआ है। इसमें मस्टर्ड येलो, स्काई ब्लू, रेड और ब्लैक जैसे वाइब्रेंट कलर्स का कॉम्बिनेशन है। 

2 - 2026-06-11T182012.372

वर्टिकल लाइन्स होने की वजह से इसे पहनने के बाद आपकी हाइट भी थोड़ी लंबी नजर आती है। इस तरह के घेरदार प्लाजो को आप मैरून, ब्लैक या मस्टर्ड रंग के अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें -इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए ट्राई करें ये सिंगल स्ट्रैप कुर्ती डिजाइंस, ट्रेडिशनल के साथ देंगी मॉडर्न लुक

3. क्लासिक रेड एंड व्हाइट फ्लोरल जाकट पैर्टन प्लाजो

अगर आप सिंपल, सोबर और एवरग्रीन लुक की तलाश में हैं, तो यह प्रिंटेड डिजाइन आपकी वॉर्डरोब में जरूर होना चाहिए। इस प्लाजो पर ईंट जैसे लाल बेस के ऊपर बेहद खूबसूरत सफेद और क्रीम रंग का ऑल-ओवर फ्लोरल जाल प्रिंट बना हुआ है।

3 (54)

इसका इलास्टिक वेस्टबैंड इसे पहनने में बेहद आरामदायक और फ्लेक्सिबल बनाता है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।