बढ़ती उम्र में भी जवां दिखने के लिए चुनें साड़ी के ये डिजाइंस

साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप चाहे तो ब्लाउज को भी कई तरह से कस्टमाइज करवा सकती हैं, लेकिन इसके लिए आप अपनी बॉडी टाइप का खास ख्याल रखें।
Updated:- 2023-02-21, 16:49 IST
stylish saree designs for  plus ladies in hindi

 

साड़ी पहनना तो लगभग हम सभी को काफी पसंद होता है और इसके लेटेस्ट डिजाइंस भी आपको इन्टरनेट पर आसानी से मिल ही जाएंगे। खासकर शादी व फंक्शन के लिए भी हम साड़ी पहनते हैं और उसे लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के हिसाब से स्टाइल भी करते हैं। 

बात अगर बढ़ती उम्र में स्टाइलिश दिखने की करें तो आपको स्टाइलिंग में खास देना चाहिए ताकि आपका लुक अप-टू-डेट नजर आए। वहीं हम और आप कई बार स्टाइलिंग के चक्कर में काफी कंफ्यूज हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं साड़ी के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस जो 40 साल की उम्र में आप कर सकती हैं स्टाइल और दिख सकती हैं कम से कम 10 साल तक जवां और खूबसूरत।

 

बनारसी साड़ी 

banarasi saree designs

बता दें कि इस साड़ी को डिजाइनर अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया है, लेकिन इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको करीब 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।  (व्हाइट साड़ी को कैसे करें कैरी)

HZ Tip : इस तरह की साड़ी के साथ आप बालों के लिए बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं और आगे की ओर फ्रंट ब्रेड बनाकर लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं। 

  इसे भी पढ़ें : Fashion Tips : एथनिक गाउन को डिजाइन करते समय रखें इन बातों का ख्याल

सीक्वेन साड़ी 

sequin saree designs

आजकल सीक्वेन काफी चलन में है और इसे कॉकटेल नाइट से लेकर किसी भी नाइट पार्टी लुक के लिए आप ट्राई कर सकती हैं। बता दें कि इस साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वहीं ऐसी मिलती-जुलती साड़ी आपको मार्केट में करीब 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। 

HZ Tip : ऐसे लुक के साथ आप बालों के लिए ओपन स्लीक हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। साथ ही डायमंड ज्वेलरी को कैरी कर सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : होने वाली दुल्‍हन कियारा आडवाणी के वेडिंग लुक्‍स से ले सकती हैं खास टिप्‍स

प्रिंटेड साड़ी 

printed saree

प्रिंट का चलन तो एवरग्रीन है। बता दें कि यह साड़ी डिजाइनर ब्रांड वायु क्लोथिंग द्वारा डिजाइन की गई है। वहीं ऐसी मिलती-जुलती साड़ी आपको करीब 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। (लेटेस्ट साड़ी डिजाइंस)

HZ Tip : इस तरह की साड़ी के साथ आप सिल्वर ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए आप बन हेयर स्टाइल बनाकर गजरे को स्टाइल कर सकती हैं।

 

इसी के साथ अगर आपको 40 साल की उम्र में साड़ी के लेटेस्ट डिजाइंस और उसे स्टाइल करने की टिप्स पसंद आई तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।