herzindagi
ring designs for heavy hands in hindi

भारी हाथों पर खूब जचेंगे अंगूठी के ये खास डिजाइंस

स्टाइलिश दिखने के लिए आपको सबसे किसी भी ज्वेलरी को स्टाइल करने से पहले आउटफीट के पैटर्न और अपने बॉडी शेप को समझना बेहद जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2023-05-30, 18:43 IST

अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। लेटेस्ट फैशन की चीजों को खरीदकर उसे तरह-तरह से स्टाइल करना पसंद करते हैं। वहीं किसी भी लुक को स्टाइल कर आकर्षक लुक देने के लिए ज्वेलरी का रोल बेहद अहम होता है। अब बात अगर अंगूठी की करें तो इसके लिए भी पहले आपको अपने हाथों  और उंगलियों के साइज को समझना जरूरी होता है ताकि पहनी हुई अंगूठी आपके लुक को स्टेटमेंट देने में मदद करें।

खासकर भारी हाथों वालों को अपने लिए सही डिजाइन या शेप की अंगूठी ढूंढते समय काफी परेशानी होती है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले अंगूठी के कुछ ऐसे डिजाइंस जो खासकर भारी हाथों पर खूबसूरत नजर आएंगी। साथ ही बताएंगे उन्हें स्टाइल करने के खास टिप्स।

अंगूठी डिजाइन 1 

ring design  for heavy hands

आजकल बड़े साइज की अंगूठी को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस तरह की स्टेटमेंट रिंग आपको मार्केट में लगभग 100 रुपये से लेकर 400 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। बता दें कि इस तरह की अंगूठी को आप इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा आप इसे प्लेन या मिनिमल डिजाइन की आउटफिट के साथ किसी भी फंक्शन के लिए स्टाइल कर सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें :  सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरह पहनें सिल्वर ज्वेलरी

अंगूठी डिजाइन 2 

ring design  for heavy hands

अंगूठी में आपको कई तरह की वैरायटी मिल ही जाएँगी। वहीं अगर आप सिंपल छल्ले स्टाइल की अंगूठी पहनना चाहती हैं तो इस तरह के चौड़े डिजाइन को चुन सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह का डिजाइन आपके भारी हाथों को स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ आपके फैशन टेस्ट को भी बरकरार रखने में मदद करेगा।

अंगूठी डिजाइन 3

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Apala by Sumit (@apalabysumitofficial)

यह विडियो भी देखें

डबल डिजाइन की अंगूठी आपको काफी अलग और स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगी। बता दें कि आप चाहे तो दो अंगूठियों को मिलकर भी इस तरह से स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इस तरह की अंगूठी आप बीच की उंगलियों के लिए चुन सकती हैं। इसे आप वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल वियर तक के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : गोल चेहरे पर खूब खिलेंगे इयररिंग्स के ये लेटेस्ट डिजाइंस

अंगूठी डिजाइन 4

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Apala by Sumit (@apalabysumitofficial)

 

 स्टाइलिश लुक पाने के साथ-साथ आप व्रैप डिजाइन की अंगूठी को आप आसानी से एडजस्ट भी कर सकती हैं। वहीं इस तरह में आपको कई कलर्स और डिजाइन भी आसानी से मिल जाएंगे। वहीं आप चाहे तो मैचिंग नेकलेस या ब्रेसलेट के साथ आप इस तरह की अंगूठी को भारी हाथों की उंगलियों पर पहन सकती हैं। इस तरीके का मिलता-जुलता अंगूठी डिजाइन आपको मार्केट में लगभग 100 रुपये से लेकर 250 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।

 

 

अगर आपको भारी हाथों के लिए अंगूठी के डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit : Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।