लाल चूड़ियों के साथ मिलाकर पहनें ये 5 खूबसूरत रंग, सिंपल कंगन भी हाथों को देंगे रॉयल लुक

शादीशुदा महिलाएं ज्यादातर लाल चूड़ियां पहनती हैं, लेकिन कई बार एक जैसे रंग की चूड़ियां पहनने से बोरियत हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो अब इनके साथ दूसरे रंगों की चूड़ियां और कंगन मिलाकर पहनें। इससे आपके हाथों का लुक बिल्कुल नया हो जाएगा। खास बात यह है कि इसके लिए आपको बहुत महंगी चूड़ियां खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
लाल चूड़ियों के साथ खूब अच्छे लगेंगे ये 5 रंग
आप घर में रखी सुनहरे, हरे, क्रीम या पिंक कलर की चूड़ियां भी लाल चूड़ियों के साथ पहन सकती हैं। चाहे साड़ी पहन रही हों या सूट, रंगों का सही कॉम्बिनेशन आपके पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना देगा। आइए जानते हैं कि लाल चूड़ियों के साथ कौन से 5 रंग सबसे अच्छे लगेंगे?
image credit- pinterest/lazy_pra
1. लाल चूड़ियों के साथ पहनें सुनहरे रंग के कंगन
रेड और गोल्डन कलर का कॉम्बिनेशन तो हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। अगर आप किसी शादी, फेस्टिवल या परिवार के खास कार्यक्रम में जा रही हैं, तो लाल चूड़ियों के बीच सुनहरे कंगन पहन सकती हैं।
- लाल चूड़ियों के दोनों तरफ एक-एक गोल्डन कंगन पहनें।
- अगर भारी-भरकम नहीं पसंद है, तो कंगन ज्यादा चौड़े न लें।
- लाल साड़ी, लहंगे और सूट के साथ यह कॉम्बिनेशन अच्छा लगेगा।
image credit- pinterest/Dreamy.mood
यह भी पढ़ें- बैकलेस ब्लाउज पहनते वक्त दिखता है ब्रा का स्ट्रैप? ट्राई करें ये 5 ऑप्शंस, मिलेगा परफेक्ट और फ्लॉलेस लुक
2. लाल के साथ हरा रंग देगा खूबसूरत लुक
लाल और हरे रंग की चूड़ियां भी खूब अच्छी लगती हैं। अगर आपको हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनना पसंद है, तो यह कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं। यह खासकर साड़ी और ट्रेडिशनल ड्रेस पर अच्छी लगेगी।
- लाल चूड़ियों के बीच हरी कांच की चूड़ियां पहनें।
- चाहें तो लाल चूड़ियों के दोनों तरफ हरे रंग के कंगन लगा सकती हैं।
- हरे रंग की साड़ी या सूट के साथ इसे पहन सकती हैं।
image credit- pinterest/etsy
3. लाल चूड़ियों के साथ क्रीम कलर भी लगेगा अच्छा
अगर आपको ज्यादा चमक-धमक नहीं पसंद है, तो आप लाल चूड़ियों के साथ क्रीम कलर भी मैच कर सकती हैं। इससे हाथों को बहुत प्यारा लुक मिलेगा।
- लाल चूड़ियों के बीच सफेद मोतियों वाले कंगन पहनें।
- क्रीम रंग के सिंपल कंगन भी अच्छे लगेंगे।
- लाइट कलर के सूट और साड़ी के साथ यह बहुत अच्छा लगेगा।
image credit- pinterest/Luxury Bridal Trends
4. लाल चूड़ियों के साथ ट्राई करें गुलाबी रंग
लाल और गुलाबी रंग साथ में पहनने से हाथों को खूबसूरत और थोड़ा अलग लुक मिलेगा। अगर आप एक जैसे रंगों की चूड़ियां पहनने के बजाय कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इसे भी ट्राई कर सकती हैं।
- डार्क रेड कलर के साथ गुलाबी चूड़ियां पहनें।
- गुलाबी कलर के पतले कंगन भी लाल चूड़ियों के साथ अच्छे लगेंगे।
- गुलाबी सूट या साड़ी के साथ इसे पहन सकती हैं।
image credit- pinterest/luxe bags
5. लाल चूड़ियों के साथ काले रंग के कंगन
अगर आपको थोड़ा अलग और मॉडर्न लुक पसंद है, तो लाल चूड़ियों के साथ काले रंग के कंगन भी पहनकर देखें। यह सिंपल कपड़ों के साथ बहुत अच्छा लगेगा।
- लाल चूड़ियों के बीच एक या दो काले कंगन लगाएं।
- ब्लैक सूट या साड़ी के साथ यह एकदम परफेक्ट लगेगा।
यह भी पढ़ें- रॉयल और ग्रेसफुल ट्रेडिशनल लुक के साथ मैच करें खूबसूरत चूड़ियां, देखें बैंगल्स के आकर्षक डिजाइन
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- magnific
- लाल चूड़ी किस कपड़े पर पहनें?
- लाल चूड़ियां सिल्क, जॉर्जेट, बनारसी साड़ी और हैवी वर्क वाले सूट या लहंगे के साथ सबसे ज्यादा निखर कर आती हैं।
- कांच की चूड़ियां कैसे संभालें?
- इन्हें बटर पेपर में लपेटकर या अलग-अलग बॉक्स में रखें ताकि ये आपस में टकराकर टूटें या स्क्रैच न हों।
- वेलवेट की चूड़ियां कब पहनें?
- वेलवेट या मखमली लाल चूड़ियां सर्दियों के मौसम में, शादी-ब्याह और करवाचौथ जैसे बड़े त्योहारों पर बहुत खूबसूरत लगती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।