Neck Designs: गर्मी के मौसम में सलवार-कमीज से लेकर कुर्ती के साथ बेस्ट लुक देने में मदद करेंगे नेक के ये डिजाइंस

किसी भी लुक में जान डालने के लिए लेटेस्ट फैशन ट्रेंड एक हिसाब से स्टाइलिंग करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप अपनी बॉडी टाइप को ध्यान में जरूर रखें। वहीं बदलते दौर में भी सलवार-सूट और कुर्ती को पहनना पसंद किया जाता है।

ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप नेक के डिजाइन को अलग चुन सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुर्ती और सूट के नेक के लेटेस्ट डिजाइंस। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स-
डोरी नेक डिजाइन

डोरी नेक में आपको काफी सारे डिजाइन नेकलाइन के लिए देखने को मिल जाएंगे। इसमें आप चाहे तो छोटे डिजाइन की डोरी में लटकन भी लगवा सकती हैं। इस तरह की नेक लाइन में ज्यादातर गोल गले ही बनाये जाते हैं। इसमें की-होल डिजाइन एवरग्रीन पसंद किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Alia Cut Kurti: आलिया कट कुर्ती के ये डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास
कटआउट नेक डिजाइन

कट आउट में आपको नेकलाइन के लिए काफी तरह के डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। वहीं इसमें आप साइड में छोटे-छोटे 2 से 3 कटआउट डिजाइन बना सकती हैं। इसके अलावा चाहे तो इस तरह से टर्टल नेक बनाकर बीच में कटआउट पैटर्न का नेक बनवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरह पहनें सिल्वर ज्वेलरी
वी-नेक डिजाइन

आजकल वी-नेक डिजाइन को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इसमें अगर आप डीप नेक नहीं बनवाना चाहती हैं तो इस तरह से लेस लगवाकर और अंदर की तरफ कपड़े को लगवाकर कुर्ती के नेकलाइन को पूरा कर सकती हैं। इसके लिए आपको मार्केट में सिंपल से लेकर फैंसी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।
अगर आपको नेक के ये डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Sujatra, Surati Fabric,Tikli, fashion Addiction
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।