Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:37 PM IST

खूब जचेंगे साड़ी के साथ ये स्टेटमेंट ज्वेलरी, मिलेगा स्टाइलिश लुक

स्टाइलिश लुक पाने के लिए आपको अपने चेहरे के आकार के हिसाब से ज्वेलरी को चुनना चाहिए। साड़ी लुक के साथ ज्यादातर स्टेटमेंट नेकलेस को पहनना पसंद किया जाता है।
Updated:- 2023-11-21, 18:59 IST
stylish jewellery designs

साड़ी को स्टाइल करने के कई तरीके होते हैं और इन्हें आकर्षक लुक देने के लिए ज्वेलरी को ज्यादातर स्टाइल किया जाता है। वहीं दौर तेजी से बदल रहा है और ज्वेलरी में भी आपको कई पैटर्न व डिजाइन देखने को नजर आएंगे। 

स्टेटमेंट लुक पाने के लिए आपको साड़ी के साथ ज्वेलरी चुनते समय अपने स्टाइलिंग टेस्ट का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। तो चलिए आज हम बताने वाले हैं साड़ी के साथ पहनने के लिए स्टेटमेंट ज्वेलरी के कुछ खास डिजाइंस और बताएंगे इन्हें आकर्षक लुक देने के आसान टिप्स।

साड़ी के साथ मिनिमल लुक कैसे पायें?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

साड़ी के साथ अगर आप सटल और सोबर लुक पाना चाहती हैं तो इस तरह के गले से लगा हार और मैचिंग झुमकी स्टाइल इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। वहीं अगर आप सिल्क साड़ी पहन रही हैं तो साथ में आप टेम्पल ज्वेलरी को चुन सकती हैं। देखने में यह आपको काफी एलिगेंट लुक देने में मदद करेगी।

इसे भी पढ़ें: हरे रंग की ज्वेलरी को इस तरह करेंगी स्टाइल तो दिखेंगी अप्सरा जैसी खूबसूरत

साड़ी के साथ स्टाइल करें मल्टी-लेयर वाला नेकलेस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by namratasoni (@namratasoni)

अगर आप थोड़ा हैवी और स्टाइलिश लुक साड़ी के साथ कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह के डबल लेयर वाले नेकलेस को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको पर्ल से लेकर अनकट डायमंड में काफी तरह की वैरायटी देखने को नजर आ जाएगी। साथ ही आप कानों में मैचिंग अनकट डिजाइन के स्टड्स इयररिंग्स को पहन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: रंग-बिरंगी चूड़ियों के साथ ट्राई करें कंगन के ये खास डिजाइंस

साड़ी के साथ स्टाइल करें स्टेटमेंट नेकलेस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

अगर आप हैवी लुक देने वाली ज्वेलरी को स्टाइल करना चाहती हैं तो इस तरह का मल्टी-लेयर वाले स्टेटमेंट नेकलेस को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के नेकलेस को आप गोल्डन कलर की साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए आप स्टाइलिश ओवरसाइज रिंग को स्टाइल कर सकती हैं।

 

अगर आपको साड़ी लुक को खास बनाने के लिए स्टेटमेंट ज्वेलरी के डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।