High heels Designs: कम हाइट की लड़कियों को लंबा और स्टाइलिश दिखाएंगे ये हील्स डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

हील्स पहनना महिलाओं की सबसे पहली पसंद है। स्टाइलिश लुक चाहिए हो या डेली वियर ऑफिस के लिए सैंडल्स चुनना हो, हील्स का ऑप्शन महिलाएं सबसे पहले पसंद करती हैं। कम हाइट की महिलाओं के लिए हील्स सबसे जरूरी चीज में से एक होता है। हील्स में कई तरह के ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं, कोई ब्लॉक हील्स पहनना पसंद करता है, तो किसी को पेंसिल हील्स पसंद आती है। हालांकि, अगर हील्स पहनने अगर आपको आदत नहीं है, तो इसका चुनाव आपको ध्यान से करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग स्टाइल के हील्स डिजाइन के बारे में बताएंगे, तो कम हाइट वाली महिलाओं पर खूब जचेंगे।
स्टिलेटो हील्स (Stiletto Heels)
इस तरह की सैंडल्स डिजाइन हर हाइट की महिलाओं पर खूबसूरत लगती है, लेकिन कम हाइट के लिए यह सबसे बेस्ट है। यह आपको लंबा भी दिखाएगी और स्टाइलिश भी लगेगी। इससे बॉडी पोस्चर बेहतर लगता है। इसकी हील पतली और लंबी होती है, इसलिए अगर आपको हील पहनने की आदत है, तो ही ऐसी हील्स का कलेक्शन रखें।
image credit- NewWay & Life/pinterest
वेज हील्स (Wedge Heels)
इस हील्स की खास बात यह है कि यह पैरों को अच्छा सपोर्ट देती है, क्योंकि इसका पूरा डिजाइन पैरों के शेप के हिसाब से बना होता है। इस तरह की हील्स में गिरने का बिलकुल भी डर नहीं होता, क्योंकि चौड़े पट्टे के साथ बनी होती है। डेली वियर के लिए इस तरह के हील्स का ट्रेंड ज्यादा चल रहा है, क्योंकि बैलेंस अच्छा रहता है और चलना भी आसान होता है।
इसे भी पढ़ें- Footwear for Travel: सफर में कंफर्ट और स्टाइल के लिए बेस्ट हैं ये 5 फुटवियर, पैरों में नहीं होगा दर्द
इसके अलावा किटन हील्स, प्लेटफॉर्म हील्स (Platform Heels) और पेंसिल हील्स (Pencil Heels) का भी ट्रेंड काफी है। इस तरह की हील्स आपके लुक को क्लासी बनाती हैं और इससे आपकी चाल भी अच्छी हो जाती है। एलिगेंट लुक के लिए अक्सर महिलाएं हील्स पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि यह आपके किसी भी तरह के लुक को क्लासी बनाने में मदद करती है।
ब्लॉक हील्स (Block Heels)
इस तरह की हिल्स सबसे ज्यादा आरामदायक होती है और इसे आप पूरे दिन पहनकर रख सकती हैं। ब्लॉक हील्स आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं, क्योंकि हील मोटी और चौड़ी होती है और चलने में आपको परेशानी नहीं देती। छोटी हाइट की महिलाओं पर भी इसका डिजाइन खूबसूरत लगता है और डेली वियर के लिए बेस्ट है।
image credit- Elora Elite | Lifestyle Products/pinterest
इसे भी पढ़ें- Casual Short Dresses: गर्मियों में स्टाइलिश और कूल दिखने के लिए बेस्ट हैं ये डेली वियर शॉर्ट ड्रेसेस, देखें डिजाइंस
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnifc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।