Casual Short Dresses: गर्मियों में स्टाइलिश और कूल दिखने के लिए बेस्ट हैं ये डेली वियर शॉर्ट ड्रेसेस, देखें डिजाइंस

गर्मियों में महिलाओं को आउटफिट चुनने में काफी परेशानी होती है, क्योंकि फैशनेबल दिखने के साथ-साथ उन्हें कंर्फटेबल महसूस भी करना होता है। यही कारण है कि गर्मियों में शॉर्ट ड्रेसेस का ट्रेंड सबसे ज्यादा देखने को मिलता है।
Updated:- 2026-05-20, 17:00 IST
daily wear short dresses ideas for women in summer

शॉर्ट ड्रेसिस गर्मियों में पहनने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होते हैं। इसमें गर्मी भी नहीं लगती और पूरे दिन आप आरामदायक महसूस करती हैं। शॉर्ट ड्रेसिस आजकल हर उम्र की महिलाओं पर खूबसूरत लगता है। महिलाएं शॉर्ट ड्रेसेस को सिर्फ फैशन के लिए नहीं, बल्कि कम्फर्ट के हिसाब से भी देखती हैं। यही वजह है कि कॉलेज, ऑफिस, आउटिंग, वेकेशन और यहां तक कि कैजुअल डे आउट के लिए भी लोग इस तरह के कपड़े चुनना ही पसंद करती हैं। गर्मियों में कॉटन, लिनन और रेयॉन जैसे फैब्रिक की शॉर्ट ड्रेसेस ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। फ्लोरल प्रिंट और पेस्टल कलर के डिजाइन भी काफी अच्छे लगते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शॉर्ट ड्रेसिस के डिजाइन आइडिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

फ्लोरल पैर्टन शॉर्ट ड्रेसिस

गर्मियों में फैशन के साथ-साथ कंर्फटेबल महसूस करने के लिए यह डिजाइन सबसे बेस्ट है। इस डिजाइन की खास बात यह है कि इसका फिट ऊपर से हल्का टाइट और नीचे से फ्लेयर्ड रहता है। इससे आप स्लिम भी लगती हैं और गर्मी भी ज्यादा नहीं लगती। डे आउट, कॉलेज या ऑफिस लुक के लिए भी यह बेस्ट है। इसके साथ आप हील्स या स्नीकर्स भी डाल सकती हैं।

comfortable summer dresses

image credit- Stylum/myntra

कॉटन शर्ट ड्रेस आइडिया

डेली वियर के लिए इससे अच्छा शॉर्ट ड्रेस आइडिया और क्या होगा। इसमें इसमें फ्रंट में बटन लगे होते हैं और कॉलर डिजाइन होता है। दिखने में यह लॉन्ग शर्ट की तरह होता है, लेकिन नीचे से यह हल्का ढीला होता है। ऑफिस, ट्रैवल या कॉलेज लुक के लिए भी यह डिजाइन बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- 300 के बजट में शामिल करें एक से एक कुर्ती, कॉलेज और ऑफिस में पहनने के लिए हैं बेस्ट

women's summer fashion ideas

image credit- Leriya Fashion/amazon

रफल डिजाइन ड्रेसिस

इस तरह की ड्रेस महिलाओं को क्लासी लुक देती हैं। यह हल्की पार्टिवियर लुक जैसी होती है, लेकिन अगर हल्के रंगों की ड्रेस लेंगी, तो डेली वियर में यूज कर सकती हैं। इसकी स्लीव्स भी पूरी होती है और नीचे की तरफ रफल डिजाइन बना होता है।

इसे भी पढ़ें- Crop Top Designs: पार्टी लुक क्रिएट करने के लिए स्टाइल करें क्रॉप टॉप, यहां देखें डिजाइंस

लेयर वाली फ्लेयर ड्रेस

इस तरह के ड्रेस आइडिया की खासियत यह है कि इसका फ्लोरल डिजाइन शरीर को आराम देता है। गर्मी में यह ढीली-ढाली लगती है और गर्मी महसूस नहीं होने देती। पेस्टल रंगों में इस तरह के ड्रेस का काफी ट्रेंड है। डेली वियर के लिए यह ड्रेस आइडिया सबसे बेस्ट है।

best fabrics for summer dresses

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Amazone/myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।