ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों ऑउटफिट्स के लिए हैं Transparent Heels के ऑप्शंस, देखें डिजाइंस

फैशन की दुनिया में फुटवियर सही न हो तो आपका पूरा लुक बिगड़ सकता है। इन दिनों ट्रांसपेरेंट हील्स का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फुटवियर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपके पैरों को आराम भी देता है। चाहे आप सिल्क साड़ी या लहंगा पहन रही हों या फिर दोस्तों के साथ वीकेंड आउटिंग के लिए जींस, ये हील्स हर ऑउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हील्स के लेटेस्ट डिजाइंस क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

ग्लिटरी फ्लोरल मोटिफ के साथ एथनिक ब्लॉक हील्स
यह डिजाइन शादियों के सीजन के लिए बिल्कुल सही है। इस फुटवियर में सामने की तरफ एक चौड़ी ट्रांसपेरेंट स्ट्रैप दी गई है, जिसके ठीक बीचों-बीच सुनहरे चमकीले रंग का एक बेहद खूबसूरत गुलाब बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें - Footwear Designs: जींस के साथ पहनें ये 4 फुटवियर, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश और स्मार्ट
इसे आप नेट या जॉर्जेट की साड़ियों, अनारकली सूट और बनारसी लहंगे के साथ टीम-अप कर सकती हैं।

क्लासिक डबल-स्ट्रैप ट्रांसपेरेंट ब्लॉक हील्स
यह डिजाइन बेहद मिनिमलिस्टिक, बोल्ड और मॉडर्न है। अगर आपको ज्यादा वर्क पसंद नहीं है और आप एक क्लीन, न्यूट्रल फुटवियर की तलाश में हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए ही है। ऑफिस की कॉकटेल पार्टीज के लिए यह बेस्ट चॉइस है।
-1779267893261.jpg)
क्रिस्टल ट्विस्टेड स्ट्रैप और लो-ग्लास हील्स
यह मॉडर्न और शाइन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है, जो महिलाएं पेंसिल हील्स के दर्द से बचना चाहती हैं और स्टाइलिश भी दिखना चाहती हैं, उनके लिए यह लो-ग्लास हील सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। यह इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए एकदम परफेक्ट है।
इसे भी पढ़ें - Cracked Heels Care: रात में सोने से पहले पैरों में लगाएं मेरी दादी का बताया ये 1 तेल, फटी एड़ियां हो जाएंगी सॉफ्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
तेज धूप और पसीने के कारण चेहरे के साथ-साथ हमारी गर्दन पर भी इसका गहरा असर पड़ता है। अक्सर लोग चेहरे का तो पूरा ख्याल रख लेते हैं, लेकिन गर्दन की त्वचा को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में गर्दन पर मैल, पसीना और सन-टैन जमा हो जाती है और वहां की त्वचा धीरे-धीरे काली और बेजान पड़ने लगती है। अगर आप भी इस समर सीजन सन-टैन से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो आपकी रसोई में ही इसका पक्का इलाज मौजूद है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गर्दन को कैसे साफ करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।