Stylish Outfit Ideas: कॉलेज पहनकर जाने के लिए बेस्ट हैं ये आउटफिट्स, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश

लड़कियां जब नए-नए कॉलेज में एडमिशन लेती हैं, तो अपने लुक को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं। दरअसल, कॉलेज लाइफ की शुरुआत हर लड़की के लिए खास होती है। नए फ्रेंड्स, नई क्लास सब कुछ नया होता है। ऐसे में लड़कियां ऐसे आउटफिट्स खरीदना पसंद करती हैं जिसमें उनका लुक सबसे अलग लगे और कॉन्फिडेंस भी बना रहे। हालांकि, कॉलेज के लिए आउटफिट्स चुनते समय सिर्फ फैशन नहीं, कंफर्ट का भी उतना ध्यान देना जरूरी है।
अगर आप भी नए कॉलेज में एडमिशन लेने जा रही हैं तो हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको अभी से खरीदकर अपने वार्डरोब में शामिल कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं-
-1780302836597.jpg)
स्ट्रेट फिट जींस और बेसिक टी-शर्ट
कॉलेज के लिए आप स्ट्रेट फिट जींस और बेसिक टी-शर्ट खरीद सकती हैं। इसे तो सबसे पहले अपने वार्डरोब में शामिल कर लेना चाहिए। ये पहनने पर स्टाइलिश भी लगता है और कंफर्ट भी बना रहता है। आप व्हाइट, ब्लैक, बेज, ब्लू या पेस्टल कलर की टी-शर्ट खरीद सकती हैं।
ओवरसाइज शर्ट और डेनिम
आजकल लड़कियों को ओवरसाइज शर्ट खूब पसंद आ रहा है। इसे आप डेनिम जींस, ट्राउजर या कार्गो पैंट के साथ पहन सकती हैं। गर्मियों में तो ओवरसाइज शर्ट काफी सुकून भी देती है। इसे पहनने से आपको स्मार्ट लुक भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें- DIY Wrap Skirt: सिर्फ 5 मिनट में पति की पुरानी शर्ट से बनाएं रैप स्कर्ट, यहां सीखें तरीका
कुर्ती और स्ट्रेट पैंट
अगर आपको इंडियन वियर पसंद है, तो आप कॉलेज में पहनकर जाने के लिए कुर्ती और स्ट्रेट पैंट भी खरीद सकती हैं। ये एक बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है। लाइट कलर्स की प्रिंटेड या कॉटन कुर्तियां कॉलेज पहन जाने के लिए एकदम सही रहती हैं।
-1780302874878.jpg)
को-ऑर्ड सेट
आजकल को-ऑर्ड सेट भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इनमें टॉप और बॉटम एक ही डिजाइन या कलर के होते हैं। को-ऑर्ड सेट पहनकर आपको स्टाइलिश लुक तो मिलेगा ही, साथ ही ये काफी कंफर्टेबल भी होते हैं।
यह भी पढ़ें- Floral Print Short Dress Designs: गर्मियों में स्टाइल करने के लिए खरीदें फ्लोरल प्रिंट शॉर्ट ड्रेसेस, देखें डिजाइंस
फ्लोरल ड्रेस
कॉलेज फेस्ट, फ्रेशर्स पार्टी या फ्रेंड्स के साथ आउटिंग के लिए आप फ्लोरल ड्रेस भी खरीद सकती हैं। कॉलेज में जाने पर तो ये सब कॉमन हो जाता है। इन सबके लिए फ्लोरल ड्रेस अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें- Long T-Shirt Designs: गर्मियों में कम्फर्टेबल लुक क्रिएट करने के लिए स्टाइल करें लॉन्ग टी-शर्ट, देखें डिजाइंस
तो अगर आप भी कॉलेज में एडमिशन लेने जा रही हैं तो ये ड्रेस अभी से खरीद लें। ये आपको स्टाइलिश लुक तो देंगे ही, साथ ही कंफर्टेबल भी रहेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।