Cotton Co-ord Set for Summer: नौतपा की भीषण गर्मी में भी बॉडी को कूल रखेंगे ये कॉटन को-ऑर्ड सेट्स, ट्रेवल और ऑफिस के लिए भी हैं बेस्ट

नौतपा की भीषण गर्मी में अधिकतर महिलाएं अपने स्किन का ध्यान रखने के साथ-साथ पहनावे पर भी बहुत फोकस करती हैं। वे ऐसे कपड़ों की तलाश में रहती हैं, जिसमें वह तेज गर्मी में भी आरामदायक महसूस कर सके। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट समर वियर को ऑर्ड सेट बताएंगे, जो गर्मी में पहनने के लिए बेस्ट रहेंगे।
ब्राउन कैरेमल को-ऑर्ड सेट
अगर आप गर्मी के मौसम में रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाती हैं और ऐसे में आउटफिट को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप इस तरह के ब्राउन कैरेमल को-ऑर्ड सेट को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे खूबसूरत सेट गर्मी में पहनने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
धारीदार कपड़े वर्क वाला को-ऑर्ड सेट
आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला धारीदार कपड़े वर्क वाला को-ऑर्ड सेट भी सही रहेगा, जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से घर बैठे मंगाकर शामिल कर सकती हैं। ऐसे को ऑर्ड सेट आपको अपनी साइज के हिसाब से और अलग-अलग कलर में देखने को मिल जाएंगे, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।
ड्रेप्ड रस्ट को-ऑर्ड सेट
गर्मी के मौसम में को ड्रेप्ड रस्ट को-ऑर्ड सेट एक परफेक्ट आउटफिट हो सकता है। ऐसे में अगर आप किसी भी खास मौके पर पहनने के लिए को ऑर्ड सेट की तलाश में है, तो आपके लिए इस तरह का सेट परफेक्ट हो सकता है, जो न सिर्फ आपके पूरे लुक को डिफरेंट और अट्रैक्टिव बनाएगा, बल्कि इसे पहनकर आप भीड़ हटके नजर आ सकती हैं।
कॉटन सॉलिड ब्लू को-ऑर्ड सेट
आप चाहें, तो इस तरह के समर वियर कॉटन सॉलिड ब्लू को-ऑर्ड सेट को भी कैरी कर सकती हैं, जो न सिर्फ आपके लुक को परफेक्ट बनाएंगे, बल्कि इसे पहनकर आप बला की खूबसूरत दिख सकती हैं। ऐसे नए डिजाइन वाले को ऑर्ड सेट को आप नजदीकी बाजार में कपड़े की दुकान से खरीद सकती हैं। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज शामिल कर अपने ऑफिस लुक को पूरा कर सकती हैं।
ब्राउन वायरा को-ऑर्ड सेट
नौतपा की भीषण गर्मी में आप इस तरह का ब्राउन वायरा को-ऑर्ड सेट पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं। यह आपके लिए बेस्ट हो सकता है। कॉटन का यह को ऑर्ड सेट आपको आरामदायक और हल्का महसूस करने में बहुत मदद करेगा। आप ऐसे को ऑर्ड सेट को पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं साथ ही स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक भी पा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : nykaafashion/Contemponari/Mala Singh/Kaori By Shreya/Loveable Creations By Muskan
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।