Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:03 AM IST

हल्दी फंक्शन में देसी लुक को बनाना है खास तो चुनें ब्लाउज के ये स्टाइलिश डिजाइंस

Blouse Styling Tips: स्टाइलिश लुक पाने के लिए आपको बॉडी टाइप और लुक के अनुसार ही ब्लाउज को चुनना चाहिए।
Updated:- 2024-01-23, 14:00 IST
blouse designs for haldi ceremony

Readymde Blouse Designs: साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ कई तरह के ब्लाउज को पहना जाता है और इसमें आपको कई रेडीमेड डिजाइंस भी देखने को मिल जाएंगे। वहीं हम अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए फंक्शन के हिसाब से ब्लाउज को चुनते हैं।

खासकर हल्दी लुक के लिए कई बार हम ब्लाउज चुनते समय काफी कंफ्यूज हो जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं हल्दी लुक को खास बनाने के ब्लाउज के ये स्टाइलिश डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के ये आसान टिप्स- 

क्रॉप टॉप स्टाइल ब्लाउज डिजाइन 

crop top style blouse

धोती स्टाइल लुक को हल्दी फंक्शन में कैरी करने का सोच रही हैं तो इस तरीके से आप क्रॉप टॉप स्टाइल ब्लाउज को पहन सकती हैं। स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप दुपट्टे की जगह शृग या केप स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो ब्लाउज के लिए बैकलेस डिजाइंस को चुनें। आप चाहे तो इस तरह के ब्लाउज में लेस वर्क करवा सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : लूज ब्रेस्ट शेप के लिए बेस्ट रहेंगे ये ब्लाउज डिजाइंस, मिलेगा परफेक्ट लुक

प्लेन ब्लाउज डिजाइन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

 

इस तरह का ब्लाउज आप हैवी वर्क वाली साड़ी या लहंगा स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। इस लुक के साथ आप कोशिश करें कि ज्वेलरी को हैवी डिजाइन की चुनें। ऐसा करने से आपका लुक स्टाइलिश और हल्दी लुक के लिए परफेक्ट नजर आएगा। बालों के लिए फ्रंट ब्रेड हेयर स्टाइल करें। इस तरह के ब्लाउज को सिलवाने के लिए आप साटन का फैब्रिक चुन सकती हैं।

 

 इसे भी पढ़ें : Blouse Designs: ब्लाउज के ये डिजाइंस हैवी ब्रेस्ट के लिए रहेंगे खास

मिरर वर्क ब्लाउज डिजाइन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyah khosla kumar (@divyahkhoslakumar)

 

हल्दी लुक में सबसे ज्यादा मिरर वर्क के डिजाइन वाले ब्लाउज को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। बोल्ड लुक पाने के लिए आप बैक के डिजाइन के लिए डोरी लगवाकर इसमें लटकन स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इस तरीके का ब्लाउज आप शरारा से लेकर साड़ी तक के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के लुक के साथ आप चांदबाली इयररिंग्स पहन सकती हैं।

 

अगर आपको हल्दी लुक के ब्लाउज के ये डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।