Balloon Sleeve Tops के ये डिजाइंस पार्टी लुक के लिए हैं बेस्ट, हर लड़की की है पहली पसंद

बैलून स्लीव टॉप आजकल लड़कियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इस तरह का टॉप हर सीजन के लिए बेस्ट है, क्योंकि लूज होने की वजह से इसे पहनना आरामदायक होता है। लड़कियां इसे कॉलेज, कैफे डेट और ऑफिस से लेकर पार्टी लुक के लिए इसे चुनती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह हर मौके पर फैशनेबल लगता है। इस तरह के टॉप की एक और खासियत यह है कि आप इसे जींस और स्कर्ट दोनों के साथ कैरी कर सकती हैं। यह अपनी स्टाइलिश स्लीव्स की वजह से हर तरह के कपड़ों के साथ जच जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बैलून स्लीव टॉप्स के अलग-अलग डिजाइंस के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
हाफ कट बैलून स्लीव टॉप को कैसे पहनें?
इस तरह का टॉप डिजाइन आप ढीली जींस के साथ पहन सकती हैं। इसमें हल्का डिजाइन चुनें, क्योंकि बैलून में भी कई तरह के डिजाइन आते हैं। इसमें टॉप की बाजू कोहनी के ऊपर या आसपास तक होती है। अगर आप फुल बाजू नहीं पहनना चाहती हैं, तो कोहनी तक वाले टॉप डिजाइन पहन सकती हैं। इसमें कोहनी के ऊपर वाले हिस्से पर हल्का फुलाव रहता है और कोहनी के पास यह बंद रहता है। इसे आप स्ट्रेट पैंट या स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- पार्टी में दिखना है स्टाइलिश? अपनाएं ये कमाल के ड्रेसिंग टिप्स
image credit- DRAPEANDDAZZLE/ flipkart
फुल बैलून स्लीव टॉप
इसमें कई तरह के डिजाइन आते हैं। ज्यादा ढीले बैलून या हल्के बैलून वाले स्लीव के हिसाब से आप स्कर्ट या जींस का चुनाव करें। बहुत ज्यादा फूले हुए बैलून स्लीव टॉप पार्टी के लिए अच्छे होते हैं, क्योंकि यह आपको अलग लुक देते हैं। इसे आप सिंपल बॉटम के साथ भी पहनेंगीस, तो भी अलग लगेंगी, क्योंकि टॉप से ही लुक पार्टी वियर लगता है। स्किनी जींस के साथ भी यह काफी अच्छा लगता है, जिससे बॉडी टेक्सचर अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें- ड्रेसेस पर लगे ये Transparent Straps सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होते, जानिए इनका असली काम
image credit- Arbiter Collection/flipkart
ऑफ-शोल्डर बैलून स्लीव टॉप
लड़कियों में आजकल पार्टी के लिए ऑफ-शोल्डर टॉप के डिजाइन का क्रेज काफी है। बैलून स्लीव टॉप में भी इस तरह के डिजाइन आने लगे हैं। इसमें टॉप कंधे से नीचे रहता है, लेकिन बाजू बैलून के डिजाइन वाली ही होती है। ग्लैमरस और पार्टी वियर लुक के लिए यह बेस्ट है।
- आप इसे हाई वेस्ट जींस या शॉर्ट स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं।
- खुले बाल या पर्ल वाली इयरिंग के साथ यह और भी ज्यादा अच्छा लगता है।
इन डिजाइंस के अलावा आप क्रॉप बैलून स्लीव टॉप डिजाइंस, रफल बैलून स्लीव टॉप और बेल्ट या टाईअप बैलून स्लीव टॉप भी चुन सकती हैं। इस तरह के टॉप आपकी कमर को हाइलाइट करते हैं, जिससे आपकी कमर पतली लगती है। लड़कियां ध्यान रखें कि अगर टॉप की स्लीव्स ज्यादा वॉल्यूम वाली हैं, तो नीचे फिटेड बॉटम पहनना अच्छा रहता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- pinterest, myntra, flipkart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।