Sleeveless Top Designs: गर्मियों में दिखना है कूल और क्लासी? वॉर्डरोब में शामिल करें स्लीवलेस टॉप के ये ट्रेंडी डिजाइंस

आजकल मार्केट में स्लीवलेस टॉप के ऐसे-ऐसे डिजाइन भी आ रहे हैं जो हर बॉडी टाइप पर अच्छे लगते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि स्लीवलेस में आपको लूज फिट, बॉडी फिट, फ्लेयर्ड या लेयर्ड स्टाइल के ऑप्शन भी मिल जाते हैं।
Updated:- 2026-06-07, 18:23 IST
sleeveless top design for women smart and classy look

स्लीवलेस टॉप का फैशन गर्मियों में काफी ज्यादा ट्रेंड में रहता है। हर साल अलग-अलग तरह के टॉप डिजाइन मार्केट में आते हैं। यह मौसम ऐसा होता है, जिसमें आप हर तरह के स्टाइल के कपड़े कैरी कर सकती हैं। गर्मियों में महिलाओं के पास पहनने के लिए कई ऑप्शन होते हैं। आजकल स्लीवलेस टॉप के अलग-अलग तरह के कट डिजाइन वाले टॉप आ रहे हैं। ये न सिर्फ गर्मी से राहत देते हैं, बल्कि किसी भी लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश बनाने का काम भी करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग तरह के स्लीवलेस टॉप के डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

हाई-नेक स्लीवलेस टॉप डिजाइन

आपको अगर गले को कवर करने वाले डिजाइन ज्यादा पसंद आते हैं, तो आप हाई-नेक वाले टॉप चुन सकती हैं। यह स्टाइलिश लगते हैं और आपके लुक को क्लासी भी बनाते हैं। इस तरह के टॉप सिंपल भी लगते हैं और ऑफिस कॉलेज पहनकर जाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

sleeveless tops

image credit- 

हॉल्टर नेक स्लीवलेस टॉप

इस तरह के टॉप डिजाइन में बैक ज्यादातर खुला रहता है। आगे से आप हाइनेक या राउंड शेप वाले टॉप चुन सकती हैं। दोनों ही तरह के टॉप डिजाइन क्लासी लगते हैं। यह मॉडर्न और ग्लैमरस लुक देने के लिए बेस्ट आइडिया है। पार्टी या डेट पर जाने के लिए यह भी डिजाइन बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- Kurta Palazzo for Summer: डेली वियर के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉटन कुर्ता-प्लाजो सेट्स, देंगे डिफरेंट और कुल लुक

summer top fashion

इसे भी पढ़ें- Bcshared/pinterest

रफल स्लीवलेस टॉप

इस तरह के टॉप डिजाइन में आपको बाजू पर और पेट के पास रफल डिजाइन मिलता है। गला बंद होता है, लेकिन यह स्लीवलेस होते हैं। यह महिलाओं को सॉफ्ट लुक देते हैं। आउटिंग और कैजुअल वियर के लिए यह आइडिया बेस्ट है। हर दिन आप इस तरह के आउटफिट पहनकर ऑफिस भी जा सकती हैं।

sleeveless top

क्रॉप स्लीवलेस टॉप

डेली वियर में अगर स्टाइलिश टॉप सर्च कर रही हैं, तो क्रॉप स्लीवलेस टॉप ले सकती हैं। हाई-वेस्ट जींस या स्कर्ट के साथ इस तरह के टॉप महिलाएं कैरी करती हैं। बोल्ड लुक या फैशनेबल स्टाइल कैरी करना है, तो ये बेस्ट हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Stylish Tops for Short Height Girls: हाइट है कम, तो स्टाइल करें ये टॉप; जानें कैसे पसंद करें डिजाइंस

crop sleeveless top outfits

पेपलम स्लीवलेस टॉप

आजकल इस तरह के टॉप का काफी ट्रेंड चल रहा है। इसकी खास बात यह है कि यह नीचे से फ्लेयर वाला होता है और बॉडी को अच्छा शेप भी देता है। यह डिजाइन उन लोगों के लिए अच्छा है, जो स्लिम हैं और क्लासी लुक चाहती हैं।

इन डिजाइंस के अलावा आप वी-नेक स्लीवलेस टॉप, ऑफ-शोल्डर स्लीवलेस टॉप और फ्लोरल प्रिंट स्लीवलेस टॉप भी ले सकती हैं। ऑफिस पहनकर जाने के लिए यह डिजाइन बेस्ट होते हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image credit- Tophuong, shopee, sooline/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।