करवा चौथ 2026 पर दोबारा पहनना है वेडिंग लहंगा? फॉलो करें 3 स्टाइलिंग टिप्स
-1792753206008.webp)
हर लड़की के जीवन में एक खास दिन आता है जब वह दुल्हन बनती है। खुद की शादी में सबसे अलग नजर आने के लिए महिलाएं एक से बढ़कर एक महंगे और भारी-भरकम लहंगे खरीदती हैं। अक्सर यह हैवी लहंगे शादी के बाद वार्डरोब के किसी न किसी कोने में पड़े रह जाते हैं और इन्हें महिलाएं किसी खास मौके पर ही पहन पाती हैं। अगर आप इस साल करवा चौथ पर अपने पुराने ब्राइडल लहंगे से ही अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो ये लेख आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
ब्राइडल लहंगे को करवा चौथ पर कैसे रीस्टाइल करें?
इस साल करवा चौथ पर अगर आप अपनी शादी का लहंगा दोबारा पहनने वाली हैं, तो बस कुछ स्मार्ट और आसान स्टाइलिंग टिप्स की मदद से इसे एकदम मॉडर्न और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन बेहतरीन तरीकों के बारे में।
1. ब्लाउज और दुपट्टे में करें बदलाव
हैवी ब्राइडल लहंगे को नया और हल्का लुक देने के लिए सबसे पहले तरीका हो सकता है। आप ब्राइडल लहंगे के साथ उसके ब्लाउज और दुपट्टे में बदलाव कर सकती हैं। करवा चौथ के लिए आप लहंगे के साथ सिंपल स्लीवलेस या कंट्रास्ट कलर का नया ब्लाउज सिलवा सकती हैं। यह आपको एकदम नया और मॉडर्न लुक देगा। वहीं सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए भारी दुपट्टे के बजाय हल्का ऑर्गेंजा या नेट का दुपट्टा पेयर कर सकती हैं।

pinterest/Rana's by Kshitija
2. मिनिमल एक्सेसरीज का करें इस्तेमाल
शादी के लहंगे के साथ आमतौर पर बहुत हैवी ज्वेलरी पहनी जाती है, लेकिन करवा चौथ पर फ्रेश और लाइट लुक पाने के लिए आप लहंगे के साथ सिंपल ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। भारी नेकलेस पहनने के बजाय सिर्फ खूबसूरत और बड़े साइज के स्टेटमेंट चांदबाली या झुमके पहन सकती हैं। इसके अलावा हाथों में बहुत ज्यादा भारी कड़ों के बजाय मैचिंग की सिंपल कांच की चूड़ियां पहनें। यह आपके पूरे लुक को परफेक्ट बना देगा।
pinterest/Jaya Moktan
यह भी पढ़ें- साड़ी हो या लहंगा, खूब जचेंगे ये टैसल इयररिंग्स डिजाइन; आप भी देखें
3. सॉफ्ट मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल करें
जब भी आप करवा चौथ पर अपनी शादी का लहंगा पहनें, तो बहुत ज्यादा हैवी या डार्क मेकअप करने से बचें। इसके लिए आप बालों को बहुत ज्यादा टाइट बांधने के बजाय सॉफ्ट कर्ल्स करके खुला रखें या फिर साइड ब्रेड यानी खजूरी चोटी बनाएं। मेकअप में आप न्यूड, ग्लोइंग और फ्रेश मेकअप चुन सकती हैं। यह आपके लुक को एलिगेंट और अट्रैक्टिव बनाएगा।

pinterest/seema yadav
हैवी लहंगा पहनते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें
अपनी शादी के लहंगे को दोबारा पहनते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जैसे -
- अगर आप दिनभर निर्जला व्रत रख रही हैं, तो बहुत ज्यादा भारी लहंगा संभालने में परेशानी हो सकती है। इसलिए लहंगे की केन निकलवा सकती हैं, ताकि वह हल्का महसूस हो।
- शादी वाले लहंगे के साथ भारी-भरकम हील्स पहनने के बजाय आप सिंपल और कम्फर्टेबल कोल्हापुरी चप्पल या पारंपरिक जूती ट्राई कर सकती हैं।
- दिनभर फ्रेश और हल्का महसूस करने के लिए बहुत ज्यादा हैवी एक्सेसरीज के बजाय मिनिमल ज्वेलरी ही चुनें।
यह भी पढ़ें- दुल्हन की बहन या सहेली के लिए 6 लाइटवेट लहंगा डिजाइंस, मिलेगा मॉडर्न और फ्यूजन लुक
निष्कर्ष:अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपनी शादी का लहंगा पहनने वाली हैं, तो वही पुराना बोरिंग लुक दोहराने के बजाय इस लेख में बताए गए कुछ आसान स्टाइलिंग टिप्स की मदद से अपने लुक में मॉडर्न तड़का लगा सकती हैं। ये सभी स्टाइलिंग टिप्स और जरूरी बातें आपके करवा चौथ लुक को हमेशा के लिए खास और यादगार बना देंगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- क्या करवा चौथ पर लाल रंग के अलावा किसी और रंग का लहंगा पहना जा सकता है?
- आजकल गुलाबी, मैरून, पीच और पेस्टल रंगों के लहंगे भी करवा चौथ पर बहुत पसंद किए जाते हैं।
- पुराने लहंगे को नया लुक देने के लिए सबसे आसान तरीका क्या है?
- लहंगे के साथ नया ब्लाउज सिलवाना और उसके साथ एक नया फैंसी दुपट्टा मैच करना सबसे आसान और असरदार तरीका है।
- क्या लहंगे के साथ गजरा लगाना जरूरी है?
- गजरा लगाना पारंपरिक और खूबसूरत लगता है, लेकिन मॉडर्न लुक के लिए आप खुले बालों में सॉफ्ट कर्ल्स या स्टाइलिश हेयर एक्सेसरीज भी चुन सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।