साड़ी हो या लहंगा, खूब जचेंगे ये टैसल इयररिंग्स डिजाइन; आप भी देखें

टैसल इयररिंग्स को आप थ्रेड इयररिंग्स की तरह समझ सकते हैं। टैसल शब्द का मतलब धागों से होता है। हालांकि अब यह बीड्स, मोतियों और मेटल चेन की मदद से भी बनाया जाने लगा है।
Updated:- 2026-07-05, 16:32 IST
beautiful tassel earrings designs to create ethnic look perfect

इयररिंग्स हर महिला के स्टाइल का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। आजकल इयरिंग्स के कई तरह के डिजाइंस आते हैं। टैसल इयररिंग्स में भी आपको कई ऑप्शन मिलेंगे। इनमें कुछ इयररिंग्स डिजाइन ऐसे होते हैं, जो दिखने में तो आपको भारी लगते हैं, लेकिन पहनने में काफी हल्के होंगे। कुछ जगहों पर महिलाएं इसे बॉबी इयररिंग्स विद टैसल के नाम भी बुलाती हैं। डिजाइन काफी अनोखा और सुंदर होता है। इसमें ऊपर की तरफ आपको स्टड, रिंग या पर्ल जैसा डिजाइन मिलता है और नीचे की तरफ डिजाइनर लटकन होती है। आपको भी अगर इस तरह के डिजाइंस पसंद हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

सिंगल लेयर टैसल इयररिंग्स

यह सबसे हल्का और सबसे सिंपल इयरिंग डिजाइन होता है। इसमें आपको केवल धागों के एक लेयर वाला गुच्छा ही मिलेगा। सिंपल और एलीगेंट लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए इस तरह का डिजाइन अच्छा होता है। ऑफिस, कॉलेज या डेली वियर में आप इस तरह का डिजाइन चुन सकती हैं। आप अपनी ड्रेस के कलर के हिसाब से इसका चुनाव करें

tassel earrings

image credit- madeinaday/pinterest

मल्टी लेयर टैसल इयररिंग्स

इस तरह की इयरिंग में आपको एक ही लाइन में मल्टी लेयर टैसल का गुच्छा मिलेगा। इसकी लंबाई भले ही ज्यादा होती है, लेकिन यह भारी नहीं होता। आप इसमें कई रंगों वाले टैसल का चुनाव भी कर सकती हैं। इस तरह का डिजाइन पार्टी और फेस्टिवल के लिए महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं।

lightweight earring designs

image credit-etsy/pinterest

बीडेड टैसल इयररिंग्स

इस तरह के टैसल इयररिंग्स में धागों के साथ छोटे मोती लगी होती है। इसके कई तरह के डिजाइन आते हैं। आप अपने फेस शेप के अनुसार इसका चयन कर सकती हैं। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक के लिए अच्छा माना जाता है। मोतियों का चयन आप कपड़ों के हिसाब से कर सकती हैं, लेकिन आजकल महिलाएं कपड़ों से अलग रंग का बीडेड टैसल इयररिंग्स भी पहनने लगी हैं।

इसे भी पढ़ें- Jhumka History: 2000 साल से भी पुराना है झुमके का फैशन, जानें इसकी पूरी कहानी

beautiful tassel earrings designs

चेन टैसल इयररिंग्स

इस तरह के इयरिंग्स डिजाइन पार्टी वियर लुक के लिए बेस्ट है। इसमें धागों की जगह चेन का यूज किया जाता है। यह ज्यादा शाइनी और रॉयल लगता है। महिलाएं इसमें गोल्डन या सिल्वर रंग का इयरिंग्स ज्यादा चुनती हैं। यह नाइट फंक्शन के लिए इसे परफेक्ट माना जाता है। यह डिजाइन भी पहनने में भारी नहीं होता।

lightweight earring desig

टैसल इयररिंग्स डिजाइन के कई अलग-अलग डिजाइन आते हैं। हर डिजाइन का लुक, स्टाइल और पहनने का तरीका अलग होता है। इसलिए, आप इसका चुनाव अपने कपड़े और स्टाइल के हिसाब से चुनें। इसके साथ ही हर तरह के टैसल इयररिंग्स हर चेहरे पर नहीं जचते। फेस के शेप के हिसाब से इना डिजाइन चुना जाता है।

इसे भी पढे़ं-  अब उंगलियों में चमकेगी घड़ी, ऑफिस में पहनने के लिए देखें ये 'Ring Watch' डिजाइंस

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Etsy-pinterest/amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।