Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:40 AM IST

साड़ी के साथ परफेक्ट लगेंगे ये हैवी चोकर सेट, देखें न्यू डिजाइन

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन वाले चोकर सेट दिखाने जा रहे हैं जिन्हें आप साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।    
Updated:- 2024-06-12, 21:14 IST
style heavy choker with saree

कई सारे खास मौके पर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं लेकिन ज्वेलरी के मामले में महिलाएं ये तय नहीं कर पाती कि अपने आउटफिट के साथ किस तरह की ज्वेलरी पहने। वहीं अगर आप इस बात को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं कि तो आप इन हैवी चोकर सेट का चुनाव कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन वाले चोकर सेट दिखाएंगे जिन्हें आप साड़ी के साथ मैच करके वियर कर सकती हैं।

इनेमल चोकर सेट

chokar set new designs

अगर आप लाइट कलर की साड़ी वियर कर रही हैं तो आप इस तरह की इनेमल चोकर सेट स्टाइल कर सकती हैं।इस चोकर सेट में मोती हैं साथ साथ ही में झुमके भी है। वहीं इस तरह के इनेमल चोकर सेट आपको बाजार से कई सारे डिजाइन में मिल जाएंगे जिन्हें आप 500 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : जानें क्यों है मीनकारी इतनी खास, आप भी रॉयल्स की तरह यूं करें इसे स्टाइल

मोइसैनाइट चोकर सेट

chokar new designs

अगर ब्लैक कलर की साड़ी या डार्क रंग की साड़ी वियर कर रही हैं तो इसके साथ आप इस तरह से मोइसैनाइट चोकर सेट स्टाइल कर सकती हैं। इस मोइसैनाइट चोकर सेट में मोतियों के साथ स्टोन वर्क किया हुआ है। वहीं ये चोकर सेट आपके आउटफिट के साथ के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है जिसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 400 से 500 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।

पोल्की चोकर सेट

new design chokar set

अट्रैक्टिव लुक के लिए साड़ी के साथ इस तरह की पोल्की चोकर सेट वियर कर सकती हैं। इस चोकर सेट में मोती लगे है साथ ही आपके इस चोकर में स्टोन वर्क किया हुआ है। इस तरह के चोकर सेट आपको कई सारे कलर और डिजाइन में मिल जाएंगे जिसे आप आउटफिट के हिसाब से बाजार या ऑनलाइन प्लेटफार्म से खरीद सकती हैं। यह चोकर आपको 500 से 600 तक की कीमत में मिल जाएंगे।

 इसे भी पढ़ें:  कुंदन से मिलती-जुलती है 'पच्चीकम ज्वेलरी', जानें इसका खास इतिहास

अगर आपको ये चोकर सेट पसंद आये तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।