herzindagi
Saree designs

Best Saree Looks: 50+महिलाएं ट्राई करें ये 5 स्टनिंग साड़ी डिजाइन

Saree designs for 50+ ladies: साड़ी पहनना हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में यदि आप 50+ हैं, तो आज हम आपको कुछ स्टनिंग साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप इंस्पिरेशन लेकर अपना लुक स्टाइलिश बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-07, 17:33 IST

एक भारतीय महिला साड़ी में बेहद सुंदर नजर आती है। ऐसे में साड़ी बहुत प्राचीन समय से महिलाओं का पहनावा बनी आ रही है। साड़ी को आप हर तरह के मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी की खास बात यह होती है कि आप इसे कई तरीकों से कैरी कर सकती हैं। वहीं साड़ी को आप हर मौके पर स्टाइल कर सकती हैं, लेकिन आपको इसे सही ढंग से कैरी करना बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा साड़ी को हमेशा उम्र और पर्सनालिटी के हिसाब से कैरी करना चाहिए। तभी लुक निखर कर आता है।

कुछ लोगों को लगता है कि 50 की उम्र के बाद हमारे फैशन सेंस में काफी बदलाव आ जाता है और हम स्टाइलिश लुक क्रिएट नहीं कर पाते हैं, तो ऐसा सोचना एकदम गलत है। हम किसी भी उम्र में खुद को क्लासी टच दे सकते हैं। यदि आप भी कुछ ऐसा ही सोचती हैं, तो आज हम आपको कुछ स्टनिंग साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे 50+ लेडीज आइडिया लेकर अपना लुक अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं।

50+ महिलाओं के लिए साड़ी डिजाइन्स

50+ नीचे दिखाए जा रहे इन साड़ी डिजाइन्स से आइडिया लेकर अपना लुक अपना लुक ग्रेसफुल बना सकती हैं।

बनारसी जरी वर्क साड़ी

बनारसी साड़ी का फैशन कभी आउट नहीं होता है। इसको हर उम्र में कैरी किया जा सकता है। यह साड़ियां पहनने के बाद आपका लुक काफी रॉयल नजर आता है। इसके संग ज्वेलरी लुक भी काफी शाही रखना होता है। तब जाकर लुक परफेक्ट नजर आता है। वहीं 50+ महिलाओं के लिए बनारसी साड़ी बेस्ट चॉइस हैं। इनको आप किसी भी छोटे से लेकर बड़े फंक्शन में कैरी करके अपना लुक क्लासी बना सकती हैं। आप इस तरह की डार्क ग्रीन जरी वर्क साड़ी को खरीद सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

silk saree

सॉफ्ट सिल्क साड़ी

50+ महिलाओं के लिए सॉफ्ट सिल्क साड़ी भी बेस्ट ऑप्शन है। इस तरह की साड़ियां आपको ग्रेसफुल लुक देती हैं। इनके संग मेटलिक ज्वेलरी काफी जंचती हैं। ऐसी साड़ियां आपके लुक को क्लासी बनाती हैं। इस तरह की साड़ी के संग प्लेन ब्लाउज काफी खिलते हैं। हेयर स्टाइल को आप बन लुक में रखकर मेकअप को मिनिमल टच दें। ऐसे में आपका लुक वेडिंग परफेक्ट बन जाएगा।

ये भी पढ़ें: Saree Designs: शादी के मौके पर आपके लुक को खास बनाएंगे बनारसी साड़ी की ये खूबसूरत डिजाइंस

shiffon saree

कलमकारी वर्क साड़ी

अगर आपको अपनी 50+ मम्मी का लुक स्टनिंग बनाना है तो उसके लिए कलमकारी वर्क साड़ियां बेस्ट रहती हैं। इनको पहनने के बाद आप हर जगह एकदम अलग नजर आएंगी। कलमकारी वर्क काफी बारीकी से किया जाता है। तस्वीर में सिल्क साड़ी पर कलमकारी वर्क किया गया है। वहीं इस फैब्रिक की शाइन साड़ी लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। इस साड़ी के संग आप बन हेयर स्टाइल विद गजरा और ग्लॉसी मेकअप टच दे सकती हैं। इस साड़ी के संग कुंदन ज्वेलरी खूब खिलेगी। 

ये भी पढ़ें: सिल्क साड़ी के ये अमेजिंग कलेक्शन करें स्टाइल, लगेंगी गॉर्जियस

banarasi saree

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: myntra/amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।