Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:33 AM IST

Reuse Mom Saree for Navratri: चैत्र नवरात्रि आने से पहले मम्मी की साड़ी से बनवाएं ये शानदार ड्रेसेस, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

Reuse Mom Saree for Navratri: इस साल नवरात्रि पर अगर आप भी अपने लुक को खास और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो अब आप मम्मी की कुछ पुरानी साड़ी से एक से एक ड्रेसेस बनवा सकती हैं आइए जानते हैं साड़ी से किस तरह की ड्रेस बनवाई जा सकती हैं। 
Updated:- 2026-03-17, 20:08 IST
image

कुछ ही दिनों में चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाली है और ऐसे में अधिकतर महिलाएं नवरात्रि के दौरान एक से एक खूबसूरत ड्रेसेस पहनकर अपने लुक को स्टाइलिश बनाती हैं। अगर आप भी इस साल नवरात्रि में कुछ डिफरेंट और यूनिक ट्राई करने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे सूट डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें आप साड़ी से बनवा सकती हैं।

बंधेज मिरर वर्क कुर्ता पेंट सेट

अगर आप भी इस साल नवरात्रि के खास मौके पर स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो अब आप मम्मी की किसी भी पुरानी साड़ी का इस्तेमाल कर इस तरह की खूबसूरत बंधेज मिरर वर्क कुर्ता पेंट सेट को बनवा सकती हैं। साड़ी से बनी ऐसी ड्रेस आपको स्टाइलिश और कंफर्ट लुक देने में मदद करेंगे। इसे आप टेलर से बनवा सकती हैं।

5 - 2026-03-17T182955.204

बनारसी ब्रोकेड कुर्ता और पलाजो पैंट सेट

आप चाहें, तो नवरात्री के दिनों में भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए इस तरह की खूबसूरत ड्रेस को भी मम्मी की साड़ी से बनवा सकती हैं। ऐसी ड्रेस आपके नवरात्रि लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगी और आपको गॉर्जियस लुक देगी। आप इसके साथ ज्वेलरी भी शामिल कर सकती हैं।

2 - 2026-03-17T183002.207

क्रेप स्विरल लाइन प्रिंट कुर्ता शरारा सेट

आप अपनी मम्मी की साड़ी से इस तरह की खूबसूरत क्रेप स्विरल लाइन प्रिंट कुर्ता शरारा सेट भी बनवा सकती हैं। ऐसी ड्रेस को आप किसी भी टेलर को फोटो दिखाकर डिजाइन करवा सकती हैं। साड़ी से बनी इस तरह की ड्रेस आपके नवरात्रि लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाने में मदद करेगी। इस ड्रेस के साथ कुछ ज्वेलरी भी पहन सकती हैं। मैचिंग ज्वेलरी आपकी खुबसुरती बढ़ा सकती हैं।

3 - 2026-03-17T182957.705

यह भी पढ़ें- संगीत से लेकर रिसेप्शन तक के लुक में लगेंगे चार चांद, कॉपी करें हसीनाओं जैसे लेटेस्ट शरारा सेट

स्लीवलेस स्क्वायर नेक पिंक बंधानी ड्रेस

अगर आप इस साल नवरात्रि पर भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए स्लीवलेस स्क्वायर नेक पिंक बंधानी ड्रेस भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है, जिसे आप अपनी मम्मी की साड़ी से बना सकती हैं। ऐसी ड्रेस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो नवरात्रि पर पहनने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

4 - 2026-03-17T183003.846

रेड बांधनी लहंगा सेट

इस साल नवरात्रि पर अगर आप भी कुछ डिफरेंट ट्राई करने का सोच रही हैं, तो आप अपनी मम्मी की किसी भी साड़ी का इस्तेमाल कर टेलर की मदद से ऐसी खूबसूरत रेड बांधनी लहंगा सेट तैयार करवा सकती हैं। इस तरह की ड्रेस को आप सस्ते में मम्मी की पुरानी साड़ी का इस्तेमाल कर आसानी से बना सकती है। इसे बनवा कर आप सस्ते में महंगा लुक क्रिएट कर सकती हैं।

1 - 2026-03-17T183000.103

यह भी पढ़ें- केवल 1 हजार रुपये में पाएं कुर्ती-शरारा सेट के बजट फ्रेंडली डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit :  PINTEREST/Hitaishi Limbachiya/Aashritha/Aza Fashions/purva Purandare

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।