Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:58 AM IST

बहन की शादी हो या भाई की इंगेजमेंट, नेट साड़ी के ये डिजाइंस रहेंगे बेस्ट

स्टाइलिश दिखने के लिए आप सेलिब्रिटीज के स्टाइलिश लुक्स को री-क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी बॉडी टाइप का खासतौर से ख्याल रखें।
Updated:- 2024-02-02, 13:42 IST
net saree design

साड़ी पहनना एवरग्रीन फैशन ट्रेंड में रहती है। इसके लेटेस्ट डिजाइंस और स्टाइलिंग आपको रोजाना इन्टरनेट के जरिये देखने को मिल ही जाती है। आजकल हम कई बार सेलिब्रिटीज के लुक्स से काफी इंस्पायर हो जाते हैं और इन्हें री-क्रिएट भी करते हैं। 

वहीं लेटेस्ट ट्रेंड की बात करें तो आजकल नेट फैब्रिक से बनी साड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं नेट फैब्रिक से बनी साड़ी के लेटेस्ट डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान स्टाइलिंग टिप्स।

फ्लोरल डिजाइन साड़ी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

 

फ्लोरल डिजाइन में सेल्फ वर्क देखने में काफी क्लासी लुक देने में सहायता करता है। यह डिजाइनर साड़ी सीमा गुजराल डिजाइनर द्वारा डिजाइन की गई है। इस तरीके की मिलती-जुलती साड़ी आपको लगभग 3500 रुपये में आसानी से मिल जाएगी।

HZ Tip: पेस्टल कलर की ज्वेलरी को आप इस साड़ी लुक के साथ पहन सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें: ब्लैक कलर साड़ी को ग्लैमरस लुक देने के लिए इन स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो

पर्ल डिजाइन साड़ी 

pearl saree design

सटल कलर कॉम्बिनेशन के साथ पर्ल वर्क काफी एलिगेंट लुक देने में सहायता करता है। वहीं इस तरीके के डिजाइन की साड़ी आपको मार्केट में लगभग 4000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। इस स्टाइलिश साड़ी को डिजाइनर मोनीषा जयसिंह द्वारा डिजाइन किया गया है।

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ आप ग्रीन एमरल्ड स्टोन वाली ज्वेलरी को पहनें।

 इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें सिल्क साड़ी को स्टाइल

ब्लैक साड़ी डिजाइन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan)

ब्लैक कलर अपने आप में ही काफी क्लासी लुक देने में मदद करता है। इस तरीके के की मिलती-जुलती साड़ी आपको मार्केट में लगभग 3500 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। इस तरीके की चिकनकारी स्टाइल साड़ी डिजाइनर रितिका मीरचंदानी द्वारा डिजाइन की गई है।

HZ Tip: इस तरह के ग्लैमरस लुक के साथ आप पर्ल डिजाइन साड़ी को पहनें।

 

अगर आपको नेट साड़ी के ये खास डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।