हिंदू धर्म में मंगलसूत्र का महत्व अधिक होता है। इसे हर सुहागन पहनना पसंद करती हैं। इसमें आपको अलग-अलग चैन के साइज व डिजाइन में हल्का या भारी ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे। डेली वियर की बात करें तो इसमें लाइट वेट वाले गोल्ड की जगह आर्टिफिशियल डिजाइन के मंगलसूत्र को पहनना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
आजकल चल रहे डिजाइन की बात करें तो इसमें स्टोन वर्क को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए देखते हैं स्टोन डिजाइन के मंगलसूत्र जिन्हें आप रोजाना से लेकर पार्टी वियर लुक तक में कैरी कर सकती हैं। साथ ही, बताएंगे इनसे जुड़ी स्टाइलिंग टिप्स-
मंगलसूत्र में जरूरी नहीं है कि आपको गोल या चकोर ही डिजाइन देखने को मिलें। आजकल मंगलसूत्र में स्टोन या पर्ल वाली लटकन के साथ में ट्रायंगल शेप वाले डिजाइन को भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस तरह का मंगलसूत्र सेट आपको लगभग 350 रुपये में देखने को मिल जाएगा। इसके साथ में आपको मैचिंग इयररिंग्स भी मिलेंगे। इसे आप छोटी चैन के साथ ही पहनें।
इसे भी पढ़ें: Mangalsutra Designs for Married Women: मंगलसूत्र के ये डिजाइंस, हर ओकेजन के लिए होंगे बेस्ट
मंगलसूत्र में फैंसी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो इस तरह के आर्टिफिशियल डायमंड वाले अनकट डिजाइन के हैवी स्टोन वाले मंगलसूत्र को खरीद सकती हैं। गले में नेकलेस या चैन पहनना पसंद नहीं है या आपकी नई-नई शादी हुई है तो इस तरह का मंगलसूत्र आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस तरह के मंगलसूत्र आपको लगभग 500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: हर अवसर पर आपके लुक्स में चार-चांद लगाएंगे मंगलसूत्र के ये डिजाइंस
यह विडियो भी देखें
गोल स्टोन में ही मंगलसूत्र पहनना पसंद करती हैं, लेकिन सिंगल स्टोन के डिजाइन के अलावा कुछ ढूंढ रही हैं तो इस तरह के फैंसी ट्रिपल स्टोन मंगलसूत्र डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसे आप लंबी या छोटी किसी भी तरह की चैन के साथ में आसानी से कैरी कर सकती हैं। वहीं देखने में यह आपको काफी प्रीमियम लुक भी देने में मदद करेगा।
अगर आपको मंगलसूत्र के ये लेटेस्ट डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Image Credit: abddesignjewellery, anguthi jewellers
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।