शादी के तुरंत बाद सोनम के पति आनंद को उनके भाई ने दिया यह मैसेज

सोनम कपूर अपने भाई हर्षवर्धन के काफी करीब हैं इसलिए शादी के तुरंत बाद ही उनके भाई ने आनंद आहूजा को एक मैसेज दिया जिसमें उन्होंने बता दिया कि कैसे वो इस दुनिया के सबसे किस्मत वाले लड़के हैं। आज 8 मई को सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक-दूसरे के साथ शादी जैसे खूबसूरत बंधन में बंध चुके हैं। इसके बाद सोनम और आनंद ने वेडिंग केक कट किया जिसके बाद उनके भाई हर्षवर्धन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए सोनम और आनंद के लिए एक मैसेज लिखा।
Mush alert - Senior @sonamakapoor... there is no one quite like you and no one with a bigger heart. You’re a lucky man @anandahuja but remember I was here first! Wishing you both a lifetime of happiness and love #EverydayPhenomenal #SonamKiShaadi pic.twitter.com/5ap0iI1RNs
— Harshvardhan Kapoor (@HarshKapoor_) May 8, 2018
सोनम के भाई हर्षवर्धन ने ट्विटर पर सोनम और आनंद की शादी के बाद की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, “सोनम तुम्हारे जैसा कोई और नहीं है और तुम्हारा दिल बहुत बड़ा है। आनंद तुम बहुत ज्यादा किस्मत वाले हो पर याद रखना पहले मैं यहां आता हूं। तुम दोनों को जिंदगी भर खुशियां और प्यार मिलें।“
सोनम के लिए गाया गाना
सोनम के सभी भाई उनकी शादी में काफी खुश नजर आएं और हर किसी ने अपने अंदाज में सोनम को खुश करने की कोशिश की जैसे अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह के साथ सोनम कपूर की वेडिंग के मौके पर उनका सुपरहिट गाना गाया।
Read more: सोनम कपूर की शादी से लेकर मेहंदी की रस्म है खास, भाई हर्षवर्धन देंगे यह खास तोहफा
सोनम को उनके भाई का गिफ्ट
फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे हर्षवर्धन कपूर से जब बहन की शादी में गिफ्ट के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अभी कंगाल हैं। उन्होंने आगे बात को मजाक में कहा, “जिस तरह की फिल्में मैं कर रहा हूं, उनमें मुझे ज्यादा फीस नहीं मिल रही है। इसलिए मैं सिर्फ अपनी बहन को ढेर सारा प्यार ही दे सकता हूं।“
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।