
सोनम कपूर बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री होने के साथ फैशनिस्टा क्वीन भी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चाओं में छाई रहती हैं। फैंस भी उनके लुक को खूब पसंद करते हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न सोनम कपूर का हर लुक लाजवाब होता है। अगर आप भी अभिनेत्री के ड्रेसिंग सेंस को फॉलो करती हैं, तो आज हम आपको इस लेख में उनके अट्रैक्टिव इंडियन लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी इंस्पिरेशन लेकर वेडिंग सीजन में ट्राई कर सकती हैं। अभिनेत्री के इन एथनिक लुक्स को कॉपी करने के बाद आपका लुक वेडिंग फंक्शन में सबसे अलग नजर आएगा। आइए एक नजर डालते हैं सोनम कपूर के खूबसूरत इंडियन कलेक्शन पर।
सोनम कपूर रेड और ऑरेंज कलर की बनारसी साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके संग क्रिस क्रॉस ब्लाउज डिजाइन काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। अभिनेत्री ने बनारसी साड़ी को काफी स्टाइलिश तरीके से ड्रेप किया है। आप भी इस तरह से अपनी बनारसी साड़ी को पहनकर लुक को ब्यूटीफुल बना सकती हैं। रेड बनारसी साड़ी के संग एक्ट्रेस ने पर्ल और गोल्डन झुमके पहने हैं। और बन हेयर स्टाइल लुक रखकर ग्लॉसी मेकअप टच दिया है।

यदि आपको वेडिंग लुक में चार-चांद लगाने हैं, तो उसके लिए एक्ट्रेस का ऑरेंज कलर का प्लेन खादी लहंगा बेस्ट लुक देगा। इस लहंगे की चोली लांग है। जबकि लहंगे का बॉर्डर गोल्डन कलर का रखा है। वही दुपट्टा भी लहंगे की मैचिंग का है। सोनम कपूर ने इस खादी लहंगे के संग ग्रीन कलर की ज्वेलरी पहनी है। मेकअप को डीवा ने बोल्ड रखा था। और हेयर स्टाइल को ओपन लुक दिया है।
ये भी पढ़ें: हर लड़की की चाहत है सोनम कपूर की ये बेस्ट 5 साड़ियां

वेडिंग के किसी भी फंक्शन में आप इस तरह का फ्लोरल प्रिंट प्लाजो सूट पहन सकती हैं। ऐसे सूट काफी डिसेंट लुक देते हैं। सोनम कपूर के व्हाइट फ्लोरल प्रिंट सूट का दुपट्टा भी मैचिंग रखा गया है। साथ में उन्होंने कंगन पहने हैं। और कानों में ग्रीन व्हाइट बीड्स वाली झुमकी खूबसूरत लुक दे रही है। साथ में, बन हेयर स्टाइल भी परफेक्ट लग रहा है। सूट के साथ आप उन्होंने मैचिंग जूती पहनी हैं।
ये भी पढ़ें: सोनम कपूर के इन ट्रेडिशनल लुक्स से आप भी हो सकती हैं इंस्पायर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: sonam Kapoor, instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।