herzindagi
image

Sonam Kapoor Ka Desi Look: मुल्तानी मिट्टी की चोली और खादी के लहंगे में नजर आईं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर बिखेरे जलवे

सोनम कपूर ने हाल ही में फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। इसमें उन्होंने ट्रेडिशनल लुक क्रिएट किया हुआ है। इस लुक की खासियत भी सबसे अलग है। जिसे जानकर आपको भी यकीन नहीं आएगा। 
Editorial
Updated:- 2024-10-29, 09:56 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन क्वीन सोनम कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स को लेकर भी हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इस बार भी वो अपने अलग लुक्स से लोगों के बीच चर्चा का बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट करवाया। जिसमें वो लहंगा लुक में नजर आईं। ये लहंगा लुक और लुक्स से सबसे अलग रहा है। इसे तैयार भी अलग तरीके से किया गया है। चलिए आपको भी बताते हैं सोनम कपूर के इस लुक्स की खासियत के बारे में, ताकि आप भी जान पाएं कैसे तैयार किया गया सोनम का लहंगा।

मुल्तानी मिट्टी से बनाई गई लहंगे की चोली (Sonam Kapoor Lehenga Look)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

लहंगे की चोली को बनाने के लिए हमेशा कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इस बार सोनम कपूर के लुक्स को देखकर आपको बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगेगा। इस बार उन्होंने किसी फैब्रिक से बनी चोली नहीं बल्कि मुल्तानी मिट्टी और कर्नाटक की लाल मिट्टी से बनी चोली को पहना। इससे उनका लहंगा और भी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। इसे बनाने के लिए हर चीज का खास ध्यान रखा गया है। साथ ही, डिटेलिंग भी बहुत फिनिशिंग के साथ की गई है।

खादी के कपड़े से तैयार किया गया लहंगा

lehenga design

सोनम कपूर ने चोली के साथ खादी के फैब्रिक से बने लहंगे को वियर किया है। इसे ज्यादा घेर के साथ तैयार किया गया है। साथ ही इसमें नीचे बॉर्डर वर्क को भी किया गया है। इसे उन्होंने मुल्तानी मिट्टी से बनी चोली के साथ वियर किया है। इससे उनका लुक और भी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। आपको बता दें कि ये पूरा आउटफिट फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। इसके साथ उन्होंने खादी के फैब्रिक से बने दुपट्टे को वियर किया है। इससे पूरा लुक अच्छा नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: सेलिब्रिटी के लहंगा लुक होते हैं सबसे अलग, खास दिन के लिए आप भी करें रीक्रिएट

सोनम कपूर ने लहंगे के साथ स्टाइल की ये ज्वेलरी

Green colour jewellery

सोनम कपूर ने इस लहंगे के साथ ग्रीन एम्बल्ड ज्वेलरी को स्टाइल किया है। इसमें एक उन्होंने चोकर सेट को स्टाइल किया है। साथ में लेयर लॉन्ग नेकलेस पहना है। इसे सोनम कपूर का लुक अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। इसके साथ हैवी मेकअप लुक क्रिएट किया है। इससे वो सुंदर नजर आ रही है।

सोनम कपूर के इस लुक को क्रिएट करने में काफी मेहनत लगी है। ये लुक दिवाली के लिए क्रिएट किया है। आप भी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके कुछ इस तरह के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आप भी सुंदर नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: Lehenga Borders Ideas: सिंपल लहंगे को हैवी लुक देने के लिए लगाएं ये बॉर्डर, देखें डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।