Latest Bichiya Designs: कन्यादान की रस्म के लिए बेस्ट हैं ये छोटी और हल्की बिछिया, देखें डिजाइंस

भारतीय शादियों में कन्यादान की रस्म को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस खास पल में दुल्हन को गहने और कैश या उपहार दिया जाता है। अक्सर महिलाएं कन्यादान में चांदी की ज्वेलरी देना पसंद करती हैं। अगर आप भी कन्यादान में देने के लिए बिछिया डिजाइंस (Bichhiya Designs) की तलाश में हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ शानदार और हल्की बिछिया के डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें आप कन्यादान में किसी भी लड़की या दुल्हन को दे सकती हैं।
कन्यादान के लिए 5 हल्के और ट्रेंडी बिछिया डिजाइंस
अगर आप भी कन्यादान में देने के लिए छोटी और हल्की बिछिया के डिजाइंस ढूंढ रही हैं, तो नीचे बताए गए कुछ लेटेस्ट डिजाइंस आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।
1. सिंगल स्टोन बिछिया डिजाइन
किसी करीबी की शादी में आप कन्यादान में देने के लिए सिंगल स्टोन बिछिया डिजाइन चुन सकती है। यह दिखने में सिंपल होने के साथ आरामदायक भी है। गिफ्ट करने के लिए इस तरह की बिछिया सही रहेगी। यह पहनने पर स्टाइलिश लुक देगी और वजन में भी काफी हल्की होती है।

pinterest/Aura pins
2. छोटे फूल वाली चांदी की बिछिया
छोटे फूल वाली चांदी की बिछिया भी आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। ऐसे में अगर आप भी फूल वाली बिछिया की तलाश में हैं, तो इस तरह की फूल वाली बिछिया बेस्ट रहेगी, जिसे आप कन्यादान में आसानी से दे सकती हैं। यह आपके बजट के अंदर आसानी से आ जाएगी।
-1795519561902.webp)
pinterest/Aura pins
3. घुंघरू बिछिया डिजाइन
महिलाओं के बीच आजकल घुंघरू वाले बिछिया के डिजाइंस भी खूब ट्रेंड कर रहे हैं। इनकी हल्की खनक और पारंपरिक अंदाज खासकर दुल्हनों के लिए बेस्ट हो सकते हैं। ऐसे डिजाइन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
-1795519705331.webp)
pinterest/SoftStudio
4. एडजस्टेबल ओपन कफ बिछिया
अगर आप अपनी किसी खास लड़की या रिश्तेदारी में किसी को कन्यादान में बिछिया देने की सोच रही हैं, तो एडजस्टेबल ओपन कफ बिछिया सबसे बेस्ट हो सकती है। आजकल इस तरह की बिछिया डिजाइंस बहुत ज्यादा चलन में हैं, जो कन्यादान गिफ्ट के लिए सबसे बेस्ट रहेंगी। शादी के दौरान आप उसे यह यादगार उपहार देकर खुश कर सकती हैं।
-1795519734325.webp)
pinterest/The Fashion Shop
5. मीनाकारी या हल्के रंग वाली बिछिया
अगर आप चाहती हैं कि कन्यादान में किसी लड़की को ऐसी बिछिया दें जो कलरफुल हो और खूबसूरत दिखे, तो आपके लिए मीनाकारी या हल्के रंग वाली बिछिया डिजाइन सबसे बेस्ट हो सकती है। यह खासकर दुल्हनों के लिए डेली वियर में पहनने के लिए भी अच्छी रहेगी।
-1795519754782.webp)
pinterest/Gawali Jewellers
यह भी पढ़ें- Ghungroo Toe Rings: पैरों को रॉयल लुक देंगे घुंघरू बिछिया, सूट-साड़ी सभी के साथ बेस्ट लगेंगे ये डिजाइंस
बिछिया खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप भी ऊपर बताई गई बिछिया डिजाइंस में से कोई डिजाइन चुन रही हैं, तो इन खास बातों का ध्यान जरूर रखें -
- पैरों की उंगलियों के हिसाब से आरामदायक फिटिंग वाली बिछिया लें, बहुत ज्यादा टाइट बिछिया न खरीदें।
- बिछिया खरीदने से पहले साइज का पता कर लें। अगर साइज नहीं पता है, तो आप एडजस्टेबल बिछिया ले सकती हैं, जो आसानी से पैरों में आ सकती है।
- जब भी आप चांदी की बिछिया खरीदें, तो उसके हॉलमार्क और टैग को जरूर चेक करें। इसके साथ ही किनारों की फिनिश भी अच्छे से देख लें ताकि चुभन न हो।
निष्कर्ष: कन्यादान की रस्म बहुत ही खास मानी जाती है। ऐसे में लोग कन्यादान के दौरान लड़की को गहने उपहार में देते हैं। अगर आप भी कन्यादान में देने के लिए बिछिया की डिजाइंस तलाश रही हैं, तो इस लेख में बताई गई सभी डिजाइंस आपके लिए बेस्ट रहेंगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।