Bichhiya के Designs: पैरों को खूबसूरत बनाने में बेहद काम आएंगे बिछिया के लेटेस्ट डिजाइंस, देंगे परफेक्ट लुक

पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अधिकतर शादीशुदा महिलाएं एक से एक खूबसूरत पायल और बिछिया पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप किसी खास मौके पर पहनने के लिए बिछिया खरीदने का सोच रही हैं, तो आपके लिए कुछ बिछिया के नए डिजाइंस बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं बिछिया के नए और लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में।
सिल्वर फ्लावर शेप चांदी की बिछिया
अगर आप भी शादीशुदा हैं और अपने पैरों में बिछिया पहनती हैं, तो साधारण बिछिया पहनने के बजाय आप इस तरह की नई डिजाइन वाली सिल्वर फ्लावर शेप चांदी की बिछिया को शामिल कर अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे बिछिया के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं।
ग्रीन स्टोन सिल्वर बिछिया डिजाइन
आप चाहें, तो अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और रॉयल लुक पाने के लिए इस तरह की ग्रीन स्टोन सिल्वर बिछिया डिजाइन को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी बिछिया के डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल सकते हैं या आप इसे नजदीकी बाजार में सुनार की दुकान से भी खरीद सकती हैं।
क्रिसेंट मून डिजाइन चांदी की बिछिया
अगर आप भी एक से बढ़कर एक बिछिया शामिल करती हैं और अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए लेटेस्ट बिछिया की तलाश में है, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह की क्रिसेंट मून डिजाइन चांदी की बिछिया को शामिल कर सकती हैं। ऐसे बिछिया के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Silver Big Toe Rings for Vat Savitri: वट सावित्री पर अंगूठे में पहनें चांदी के ये खूबसूरत छल्ले, पैरों की बढ़ेगी शोभा
सिल्वर स्टर्लिंग अडजस्टेबल बिछिया डिजाइन
अगर आप डेली वियर में पहनने के लिए बिछिया की तलाश में हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए इस तरह की ट्रेंडी सिल्वर स्टर्लिंग अडजस्टेबल बिछिया डिजाइन भी बेस्ट हो सकती है, जो न सिर्फ आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ाएगी, बल्कि इसे पहनकर आप अपने किसी भी इवेंट या फंक्शन वाले लुक को बेहतर बना सकती हैं।
सिल्वर ग्रीन स्टोन बिछिया डिजाइन
अगर आपको भी बिछिया का कलेक्शन बहुत पसंद हैं और आप एक से एक बिछिया पहनना पसंद करती हैं, तो अपने कलेक्शन में इस तरह की सिल्वर ग्रीन स्टोन बिछिया डिजाइन को भी आप शामिल कर सकती हैं। ऐसे बिछिया के डिजाइंस अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है।
यह भी पढ़ें- Bichiya Designs: मॉडर्न बहुओं के लिए बेस्ट हैं बिछिया की ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखें फोटोज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/kavitha ravi/Reeya/Prachi/mina Karmakar/Flamigo/Kavitha
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।