Chandi Ke Tops Design: 1000 रुपये में पाएं ये सिल्वर स्टड इयररिंग्स, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Silver Stud Earrings: जब सिल्वर की सादगी और डायमंड की शाइन दोनों एक साथ मिलते हैं, तब ऐसी ज्वेलरी बनती है जिसका ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। आज की मॉडर्न महिलाएं हैवी ज्वेलरी की बजाय ऐसे पीसेस पसंद करती हैं, जो सिंपल होने के बावजूद बेहद क्लासी दिखें और हर मौके पर आसानी से स्टाइल हो जाएं
अगर आप भी ऐसी ज्वेलरी ढूंढ रही हैं, जो ऑफिस, कैज़ुअल आउटिंग या डिनर डेट, हर लुक को कम बजट में एलिगेंट बना दे, तो सिल्वर स्टड इयररिंग्स आपके लिए परफेक्ट चॉइस हैं। 925 स्टर्लिंग सिल्वर के ये मिनिमल ट्रेंडी डिजाइंस न सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी को निखारेंगे, बल्कि ₹1000 के अंदर रहकर भी डायमंड जैसी चमक देंगे।
सिल्वर फ्लावर स्टड इयररिंग्स

फूलों का डिजाइन कभी भी पुराना नहीं होता। आप भी इस 925 स्टर्लिंग सिल्वर, फ्लोरल डिजाइन स्टड को ट्राई कर सकती हैं। ये फ्लावर स्टड्स व्हाइट शर्ट या फॉर्मल सूट के साथ ग्रेसफुल लगते हैं। यह आपको बिना ज्यादा लाउड दिखे प्रोफेशनल लुक देता है। चिकनकारी कुर्ती या किसी पेस्टल कलर के सूट के साथ भी ये बेहद खूबसूरत लगते हैं।
अगर आपने कोई फ्लोरल ड्रेस या मिडी ड्रेस पहनी है, तो ये इयररिंग्स सॉफ्ट लुक देता है।
शिम्मरिंग कंटेंपरेरी स्टड्स इयररिंंग्स

अगर आपको सादगी के साथ मॉर्डन दिखना पसंद है, तो ये 925 स्टर्लिंग सिल्वर स्टड्स आपके लिए बेस्ट हैं। इसमें लग क्यूबिक जिरकोनिया स्टोन रोशनी पड़ते ही शाइन करते हैं। इन्हें आप अपनी फॉर्मल व्हाइट शर्ट या सूट के साथ पहनें। यह आपको कॉन्फिडेंट और प्रोफेशनल लुक देगा।
जिरकोन स्टड्स इयररिंग्स

रोडियम प्लेटिंग के कारण ये स्टड्स बिल्कुल व्हाइट गोल्ड जैसा लुक देते हैं। इन्हें रोडियम की परत काला पड़ने से बचाती है और शाइन को सालों-साल बरकरार रखती है। यह डिजाइन डे-टू-नाइट लुक के लिए परफेक्ट है। कॉलेज की कुर्ती हो या कैजुअल जींस-टॉप, ये हर ड्रेस पर खूब जचेंगे और आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे। इसके अलावा, अगर आपने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस या कोई गाउन पहना है, तो जिरकोन स्टड्स पहनें।
सिल्वर हेलो इयररिंग्स

क्या आपको पता है कि हेलो डिजाइन का मतलब एक बड़े स्टोन के चारों ओर छोटे स्टोन का सर्कल होता है। ये स्टड्स थोड़े बड़े और ग्लैमरस दिखते हैं। इन्हें आप किसी शादी या पार्टी में अनारकली सूट या पेस्टल कलर की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। यह आपके चेहरे पर एक अलग ही ग्लो ला देगा। इसके अलावा, चिकनकारी कुर्ती या सिल्क की साड़ी के साथ हेलो डिजाइन वाले सिल्वर स्टड्स रॉयल लगते हैं।
कंटेंपरेरी ड्रॉप इयररिंग्स

इस डिजाइन के स्टड्स यूनिक, मॉडर्न और आर्टिस्टिक फील देते हैं। इनमें ज्यादातर ज्योमेट्रिक शेप्स, एब्स्ट्रैक्ट पैटर्न या हल्के ड्रॉप एलिमेंट्स होते हैं, जो इन्हें ट्रेडिशनल स्टड्स से अलग बनाते हैं। अगर आप फ्लोरल मैक्सी ड्रेस, इंडो-वेस्टर्न आउटफिट या बोहो स्टाइल पहन रही हैं, तो ये कंटेंपरेरी ड्रॉप डिजाइंस आपके लुक को तुरंत स्टाइलिश और ट्रेंडी बना देते हैं।
ये हैवी नहीं होते, लेकिन फिर भी स्टेटमेंट वाइब देते हैं। डे टाइम आउटिंग, ब्रंच डेट या ट्रैवल लुक में ये बेहद एलिगेंट लगते हैं। अगर आप मिनिमल रहते हुए भी थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो कंटेंपरेरी ड्रॉप स्टड्स आपके ज्वेलरी कलेक्शन में जरूर होने चाहिए।
यह भी पढ़ें- Kashmiri Earring ke Designs: ट्रेडिशनल और एथनिक लुक के लिए बेस्ट हैं ये 6 कश्मीरी इयररिंग्स, देखें डिजाइंस
स्टर्लिंग सिल्वर जिरकोन स्टड्स

अगर आप ज्वेलरी में मिनिमलिज्म और रॉयल लुक का कॉम्बो ढूंढ रही हैं, तो 925 स्टर्लिंग सिल्वर रोडियम-प्लेटेड जिरकोन स्टड्स से खूबसूरत आपके लिए कुछ हो नहीं सकता है। ये छोटे से दिखने वाले स्टड्स आपकी पर्सनैलिटी को मॉडर्न और क्लासी टच देते हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए छोटे और सिंपल रोडियम-प्लेटेड स्टड्स चुनें, जो पसीने या पानी से जल्दी खराब न हों।
यह भी पढ़ें- Daily Wear Silver Earrings: आजकल ट्रेंड में हैं ऐसे चांदी के इयररिंग्स, रोजाना पहनने के लिए हैं बेस्ट; देखें डिजाइंस
ज्वेलरी केयरिंग टिप्स
चांदी को लंबे समय तक नया रखने के लिए उसे इस्तेमाल के बाद साफ कॉटन कपड़े से पोंछकर एयर-टाइट कंटेनर में रखें। इन्हें परफ्यूम और पानी से बचाकर रखें ताकि रोडियम की पॉलिश बनी रहे।
आप भी इन स्टड्स को पहनकर खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।