Daily Wear Silver Earrings: आजकल ट्रेंड में हैं ऐसे चांदी के इयररिंग्स, रोजाना पहनने के लिए हैं बेस्ट; देखें डिजाइंस

Chandi Ki Earrings: बढ़ते सोने भाव के कारण अगर आप अपने लिए इयररिंग्स नहीं खरीद पा रही हैं, तो आपको बता दें कि मार्केट में चांदी की डेलीवियर इयररिंग्स में आपको ढेरों ऑप्शन मिल जाएंगे। अच्छी बात यह है कि यह चांदी की इयररिंगस इतनी ज्यादा लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन वाली हैं कि आपको देखते ही पसंद आ जाएंगी। इन इयररिंग्स को किसी भी उम्र की महिलाएं पहन सकती हैं। यह दिखने में बेहद खूबसूरत और लाइट वेट की होती हैं। तो चलिए अगर आपको भी नए डिजाइन वाली इयररिंग्स की तलाश है, तो आप हमारे द्वारा दिखाए गए नए डिजाइंस में से आपने लिए कोई एक चुन सकती हैं।
फ्लावर डिजाइन वाली इयररिंग्स
अगर आपको थोड़ी फंकी और मॉडर्न टच वाली इयररिंग्स पसंद आती हैं, तो आपको एक बार ऊपर दिखाई गई डिजाइंस के बारे में सोचना चाहिए। इस तरह की डिजाइंस आपको कूल लुक देती हैं, इसमें आपको ऑक्सीडाइज इयररिंग्स मिल जाएंगी, जो आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
पर्ल स्टड सिल्वर इयररिंग्स
सिल्वर इयररिंग्स में छोटे-छोटे मोतियों की सेटिंग बैठाकर सुनार इतनी अच्छी इयररिंग्स तैयार कर रहे हैं कि इन्हें दिखकर किसी के भी मन में इन्हें पहनने का लालच आ जाएगा। आप इन्हें डेलीवियर में भी पहन सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि आप इस तरह की इयररिंग्स को वेस्टर्न और एथनिक किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर कसती हैं।

कटवर्क राउंड सिल्वर इयररिंग्स
कटवर्क राउंड सिल्कवर इयररिंग्स में भी आपको एक से बढ़कर एक डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। अगर आपका चेहरा गोल और छोटा सा है, तो आपको ऊपर इस तरह के इयररिंग्स अपने लिए जरूर चुन लेने चाहिए। यह आपके चेहरे की रौनक बढ़ाते हैं और तरह की ड्रेस के ऊपर क्लासी लगते हैं। कटवर्क सिल्वर इयररिंग्स आपको चांदी की बालियों के डिजाइंस और चांदी के हुक डिजाइंस में भी आपको मिल जाएंगी।
यह भी पढ़ें- Silver Earrings For Girls: बेटी के लिए अभी से खरीदें ऐसे सिल्वर टॉप्स इयररिंग, देखें एक से एक डिजाइंस

ड्रॉप सिल्वर इयररिंग्स
ड्रॉप सिल्वर इयररिंग्स भी बहुत अच्छा लुक देते हैं। यह लंबे चेहरे वाली लड़कियों पर बहुत अच्छी लगती हैं। इनमें आपको कुंदन, एमरल्ड और मोती हर तरह का कॉम्बिनेशन मिल जाएगा। यह बालियां आपको प्रिंसेस जैसा लुक देते हैं। इसमें भी आपको हुक डिजाइन वाले इयररिंग्स मिल जाएंगे। यह दिखने में बहुत सुंदर नजर आते हैं और पहनने में लाइट भी होते हैं।

कैरी डिजाइन वाले सिल्वर इयररिंग्स
कैरी डिजाइन वाले चांदी के इयररिंग्स भी आजकल बहुत ट्रेंड में हैं और यह बहुत ज्यादा एथनकि लगते हैं। आप इस तरह के इयररिंग्स एथनिक आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको छोटी-बड़ी ढेरों डिजाइंस मिल जाएंगी और आप इन्हें आराम से रोजाना पहन सकती हैं। अच्छी बात तो यह है कि इससे आपको रॉयल लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Chandi Ki Baliyan: ऑफिस के लिए चाहिए ' एलिगेंट लुक', चांदी की बालियों की ये डिजाइंस जरूर ट्राई करें

तो अगर आपको ऊपर दिखाए गए डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर कर लें। इसी तरह और भी इयररिंग डिजाइंस से जुड़े लेख पढ़ने के लिए हरजिंगदी को फॉलो करें ।
- कौन से सिल्वर इयररिंग्स एथनिक और वेस्टर्न दोनों लुक में सूट करते हैं?
- पर्ल स्टड, कटवर्क डिजाइन और सिंपल ड्रॉप सिल्वर इयररिंग्स एथनिक और वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स के साथ अच्छे लगते हैं।
- चांदी के इयररिंग्स की देखभाल कैसे करें?
- इन्हें नमी से दूर रखें, एयरटाइट बॉक्स में स्टोर करें और समय-समय पर सॉफ्ट कपड़े से साफ करें, जिससे इनकी चमक बनी रहे।
- क्या कैरी डिजाइन वाले सिल्वर इयररिंग्स रोज पहन सकते हैं?
- हां, कैरी डिजाइन वाले सिल्वर इयररिंग्स हल्के होते हैं और रोजाना एथनिक लुक के लिए बढ़िया विकल्प हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।