Navratri 2026: सिल्वर कड़ा पायल से गुजराती गरबा लुक में दिखेंगी सबसे प्यारी, देखें इनके 5 खूबसूरत डिजाइन

Navratri 2026: नवरात्रि पर गरबा लुक के लिए सिल्वर कड़े-पायल के कुछ आकर्षक डिजाइन देखें, जो आपके साधारण लुक में भी निखार लाएंगे। यहां कड़े पायल के खूबसूरत डिजाइन हैं, जो आपके मॉडर्न ट्रेडिशनल गुजराती Garba Look को खास बनाएंगे। 
Updated:- 2026-10-19, 14:47 IST
image

Navratri 2026: नवरात्रि के अवसर पर गरबा नाइट की तैयारी जोड़ो सोरों से चल रही है। आउटफिट से लेकर बैंगल्स और ज्वेलरी सब डिसाइड कर लिया, लेकिन इन सब के बावजूद आपका गुजराती गरबा लुक अधूरा लग सकता है! जी हां, सिल्वर कड़ा पायल के बिना गरबा लुक अधूरा है। Silver Kada Payal के अलग-अलग डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं, तो इस साल आप भी सिल्वर कड़ा पायल पहनने पर विचार करें, जो आपके साधारण गरबा लुक में भी चार चांद लगा देंगे।

यहां देखें सिल्वर कड़ा पायल के 5 बेहतरीन डिजाइंस

कड़े पायल के कई खूबसूरत डिजाइन आते हैं, जिनमें से यहां आप 5 ट्रेडिंग डिजाइन देख सकती हैं। इनमें से अपनी पसंदीदा डिजाइन को गुजराती गरबा लुक के लिए चुन सकती हैं।


1. पारंपरिक नक्काशीदार और चिताई काम वाले कड़ा पायल

Traditional Carved and Chitai Work Kada Payal

नक्काशीदार और चिताई काम वाले कड़ा पायल बेहद प्राचीन आभूषण के रूम में जाने जाते हैं। इस डिजाइन के पायल पहले के समय में महिलाएं और पुरुष दोनों पहनते थे। इन पर हाथों से नक्काशी की जाती है, जो देखने में बेहद खूबसूरत होती है। पीतल, चांदी और सोने पर अलग-अलग तरीके के खूबसूरत पैटर्न बने होते हैं, जो इस आभूषण का मुख्य केंद्र हैं। आजकल ये वापस ट्रेड में आ चुके हैं और मार्केट में इनकी डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। खासकर गुजराती गरबा लुक के लिए इस तरह के कड़े डिजाइन की पायलें एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। ढोल की आवाज पर नाचना हो या डांडिया में झूमना हो, पायल की ये डिजाइन आपके पैरों पर बेहद खूबसूरत लगेगी।

2. घुंघरू कड़ा पायल

Ghungroo Kada Payal

घुंघरू वाले पायल तो आप सभी के पास होंगे, मगर आजकल कड़ा घुंघरू पायल भी काफी ट्रेंड में हैं। खासकर इस तरह के पायल ट्रेडिशनल लुक के साथ बेहद खास लगते हैं। जैसे नवरात्रि पर गुजराती गरबा लुक हो या फिर चटपटा डांडिया लुक, घुंघरू वाले Kada Payal आपके इस लुक में चार चांद लगा देंगे। नाच गाने के दौरान पैरों के हिलने से घुंघरू की आवाज मन में ऊर्जा भर सकती है। हालांकि, इस कड़ा पायल में हल्के और हेवी दोनों तरह के डिजाइन आते हैं, मगर आप गरबा लुक के लिए हल्का डिजाइन चुनें।

3. चमकीले एनामेल और स्टोन डिजाइन के कड़ा पायल

Kada Payal with Bright Enamel and Stone Designs

महिलाएं इस तरह के डिजाइन प्राचीन समय से पहनती आ रही हैं, मगर आजकल ये दोबारा से ट्रेंड में आ चुके हैं। खासकर नवरात्रि के अवसर पर गरबा लुक के लिए महिलाएं स्टोन वाले कड़े और पायल की मांग कर रही हैं। अगर आप भी Gujarati Garba Look में अपना जलवा बिखेरना चाहती हैं, तो कड़ा पायल का यह डिजाइन चुन सकती हैं। खासकर यह बंधनी पैटर्न के चनिया-चोली, लहंगा या सलवार सूट के साथ बेहद आकर्षक लगेगा। या फिर यह रंग-बिरंगे आउटफिट्स के साथ भी खूबसूरत लुक देते हैं।

4. मिनिमलिस्ट कड़ा पायल डिजाइन

Minimalist Kada Payal Designs

आजकल मिनिमलिस्ट का ट्रेंड है, जहां आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक सब बेहद हल्के और साधारण रखे जाते हैं। इसी ट्रेंड को देखते हुए अब कड़ा पायल में भी मिनिमलिस्ट डिजाइन आने लगे हैं। अगर आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करती हैं और इस बार Navratri 2026 पर अपना गुजराती गरबा लुक बिल्कुल सिंपल और एस्थेटिक रखना चाहती हैं, तो यह कड़ा पायल डिजाइन आपके मिनिमल लुक को पूरी तरह कंप्लीमेंट देगा।

यह भी पढ़ें- Kada Payal Ke Designs: सादी पायल पहनने के बजाय अब शामिल करें ये ट्रेंडी कड़ा पायल, पैरों की बढ़ेगी खूबसूरती

5. राजस्थानी स्टाइल कड़ा पायल

Rajasthani-Style Kada Payal Designs

यह एक ट्रेडिशनल और बेहद खूबसूरत आभूषण है, जिसे राजस्थान और मारवाड़ी संस्कृत में महिलाएं सालों से पहनती आ रही हैं। इस कड़े डिजाइन पायल पर हाथ से नक्काशी बनी होती है, जो इसे एंटीक और रॉयल लुक देती है। इस तरह की पायल को नवरात्रि पर गरबा और डांडिया लुक को पूरा करने के लिए किसी भी तरह की आउटफिट के साथ स्टाइल किया जा सकता है। विशेष रूप से यह घाघरा चोली साड़ी सूट और इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं। वहीं आजकल महिलाएं इन्हें मॉडर्न आउटफिट्स के साथ भी स्टाइल करने लगी हैं।

यह भी पढ़ें- Kada Payal Designs: पैरों को मॉडर्न और रॉयल लुक देंगे चांदी के 'कड़ा पायल', दिखेंगी खूबसूरत

आप भी अपनी पसंद के इन सिल्वर कड़ा पायल से गुजराती गरबा लुक को आकर्षक बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।