Gudi Padwa 2025: खूबसूरत लुक के लिए गुड़ी पड़वा पर स्टाइल करें ये सिल्क साड़ी, देखें डिजाइंस

गुड़ी पड़वा का त्यौहार आने वाला है साथ ही, इस दिन से चैत्र नवरात्रि का त्योहार और नए हिंदू वर्ष का भी आगाज होगा। गुड़ी पड़वा का त्यौहार सबसे ज्यादा महराष्ट्र में मनाया जाता है और इस खास मौके पर महिलाएं ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए साड़ी स्टाइल करना पसंद करती हैं। वहीं अगर आप इस खास मौके पर ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं तो आप ये सिल्क की साड़ी इस खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। यह साड़ी गुड़ी पड़वा स्टाइल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है और इस साड़ी में सुंदर भी नजर आएंगी।
जरी वर्क सिल्क साड़ी
-1742283186888.jpg)
गुड़ी पड़वा पर इस तरह की जरी वर्क वाली सिल्क साड़ी वियर कर सकती हैं। इस साड़ी के बॉर्डर पर जरी वर्क किया हुआ है और ये साड़ी सादगी भरा लुक पाने के लिए बेस्ट है। इस तरह की साड़ी को आप कई सारे कलर ऑप्शन के साथ 2,000 रुपये में मार्केट और ऑनलाइन प्लेटफार्म से खरीद सकती हैं।
इस तरह की साड़ी के साथ आप मोतियों वाला चोकर स्टाइल कर सकती हैं।

अगर आप कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस तरह की जरी वर्क साड़ी भी स्टाइल कर सकती हैं और इस साड़ी को आप कंट्रास्ट वाले ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
बंधानी प्रिंट सिल्क साड़ी
-1742283220429.jpg)
अगर आप भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं तो आप इस तरह की बंधानी प्रिंट सिल्क साड़ी का भी चुनाव कर सकती हैं। जहां ये साड़ी बंधनी प्रिंट में है तो साथ ही, इसमें बेहद ही खूबसूरत कट दाना वर्क किया हुआ है। इस तरह की साड़ी को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों से 2,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस साड़ी के साथ आप सिंपल मिरर वर्क ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं साथ ही, फुटवियर कोल्हापुरी फ्लैट्स पहन सकती हैं।
-1742283235025.jpg)
सिल्क में आप इस तरह की एम्ब्रॉयडरी वर्क सिल्क साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी भी न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस साड़ी में आपक लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा साथ ही, ये साड़ी ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए बेस्ट है। इस साड़ी को आप 1,500 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस साड़ी के साथ आप झुमके साथ ही फुटवियर में आप फ्लैट्स पहन सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:kalkifashion, prashantisarees, baanisa, taneira, myntra, rajwadi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।