Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:46 AM IST

करवा चौथ में पहनना चाहती हैं अगर पिंक साड़ी, तो श्रद्धा आर्या से लें टिप्स

पिंक कलर देखने में बहुत रॉयल लुक देता है, ऐसे में आप करवा चौथ में पिंक साड़ी पहन सकती हैं। 
Updated:- 2022-09-14, 15:25 IST
shraddha arya saree collection

करवा चौथ का पर्व हर सुहागन के लिए बहुत अहम होता है। महिलाएं इस दिन खास दिखने के लिए हफ्तों पहले से तैयारियां करना शुरू कर देती हैं। वह कपड़ों से लेकर फुटवियर तक हर चीज डिजाइनर चुनना चाहती हैं।

ज्यादातर महिलाएं इस खास मौके पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी इस करवा चौथ में साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो इस बार आपको श्रद्धा आर्या की ये पिंक कलर डिजाइनर साड़ी लुक को रीक्रिएट करना चाहिए।

डार्क पिंक सिल्क साड़ी

pink silk saree

  • ड्रार्क पिंक कलर हमेशा से ही क्लासी लुक देता है। ऐसे में आप करवा चौथ में श्रद्धा आर्या का यह लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
  • इस तरह की साड़ी देखने में बेहद सोबर दिखाई देती है।
  • आप इसे किसी पार्टी या फंक्शन में भी पहन सकती है।
  • इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में करीब 1500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक में बेहद आसानी से मिल जाएगी।
  • आप इसके साथ हाफ स्लीव्स ब्‍लाउज कैरी करें।
  • साथ ही हेयरस्‍टाइल में लो बन बनाएं।
  • अगर आप के बाल पतले हैं, तो कोशिश करें बन को गजरे की मदद से अच्छी तरह से कवर कर दें जिससे बन थोड़ा हैवी दिखे।

इसे ज़रूर पढ़ें वेडिंग फंक्शन में महिलाएं ट्राई करें साड़ियों की ये डिफरेंट वैरायटी, लगेंगी स्टाइलिश

पिंक फ्लोरल डिजाइन साड़ी

pink floral saree for karwa chauth

  • फ्लोरल डिजाइन का ट्रेंड हमेशा फैशन में रहता है। इसलिए मार्केट में आपको साड़ी से लेकर लहंगे तक में फ्लोरल डिजाइन आसानी से मिल जाएगा।
  • अगर आप करवा चौथ के दिन सिंपल के साथ अट्रैक्टिव लुक पाना चाहती हैं, तो आपको श्रद्धा आर्या के इस लुक को जरूर ट्राई करना चाहिए।
  • बाजार में ये पिंक फ्लोरल डिजाइनर साड़ी आपको 600 से 1000 रुपये तक में मिल जाएगी।
  • आप इसके साथ श्रद्धा की तरह हैवी ब्लाउज कैरी करें।
  • साथ ही मेकअप में आप लिप्स के लिए न्यूड शेड यूज कर सकती हैं।
  • ध्यान रहें कि आप ज्वैलरी में केवल इयररिंग्स ही पहनें। ऐसा करने से आपका लुक बेहद स्टाइलिश दिखाई देगा।

इसे ज़रूर पढ़ें Style Tips: इस तरह बनाएं साड़ी की परफेक्ट प्‍लेट्स

पिंक शिफॉन साड़ी

shiffon saree design

  • शिफॉन साड़ी को खूब पसंद किया जाता है। यह साड़ी काफी हल्की होती है। इसलिए आप इसे आसानी से पहन सकती हैं।
  • मार्केट में आपको यह साड़ी 1000 रुपये तक में आराम से मिल जाएगी।
  • आप इसके साथ गोल्डन ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।
  • साथ ही हेयर स्टाइल में आप बालों को ओपन रखें।
  • श्रद्धा के इस लुक को आप भी ट्राई कर सकती हैं।

अगर आपको हमारे बताए गए साड़ी के ये डिजाइन पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।