herzindagi
shloka mehta inspired  lehenga

Shloka Mehta Lehenga: बेहद कमाल हैं श्लोका मेहता के पहनें ये लहंगे, देखें तस्वीरें

अंबानी लेडीज का फैशन सेंस काफी अलग और चर्चा का विषय है। बता दें कि इनके पहनें हर कपड़े में कोई न कोई खास बात जरूर होती है।
Editorial
Updated:- 2024-07-09, 18:24 IST

सेलेब्रिटी लुक्स आजकल तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसे में नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी खबरें और फंक्शन जोरों-शोरों से चल रहे हैं। बात अगर फैशन लुक्स की करें तो इनकी बड़ी बहू श्लोका मेहता के लहंगा लुक्स को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।

लहंगे में वैसे तो आपको कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे, लेकिन आप श्लोका मेहता के इन लहंगा लुक्स को भी अपने बजट में री-क्रिएट कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कैसे करें श्लोका मेहता के इन लुक्स को री-क्रिएट। साथ ही, बताएंगे इन लुक्स से जुड़ी कुछ खास बातें- 

मल्टी-कलर लहंगे डिजाइन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Diya Mehta Jatia (@dmjatia)

मल्टी-शेड लुक वाले इस खूबसूरत हैवी लहंगे को डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। वहीं इस लुक में श्लोका काफी अलग और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। ओपन हेयर और ग्रीन कलर ज्वेलरी के साथ अपने ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाये गये हैं।

इस खूबसूरत ग्रीन कलर लहंगे को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Diya Mehta Jatia (@dmjatia)

 

HZ Tip: ग्रीन कलर की ज्वेलरी और बालों में जुड़ा बनाकर लुक को कम्प्लीट करें।

इसे भी पढ़ें: Shloka Mehta Fashion: एक्सपेंसिव लुक पाने के लिए श्लोका मेहता के लहंगा लुक्स को किया जा सकता है री-क्रिएट, जानें कैसे?

क्लासी ब्लैक लहंगा लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Diya Mehta Jatia (@dmjatia)

यह विडियो भी देखें

देखने में ब्लैक कलर अपने आप में काफी क्लासी नजर आता है। आजकल हम सभी मॉडर्न दिखना चाहते है। वहीं फराज़ मनन ने इस स्टाइलिश ब्लैक कलर लुक को डिजाइन किया है। ब्लैक और सिल्वर मॉडर्न लहंगा लुक श्लोका को काफी स्टाइलिश लुक दे रहा है।

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ में आप ओपन वेवी कर्ल्स हेयर स्टाइल को चुनें।

इसे भी पढ़ें:  Shloka Mehta Fashion: देवर अनंत की शादी में भाभी श्लोका मेहता नहीं लग रही किसी से कम, देखें सभी लुक्स

ऑम्ब्रे लहंगा लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Diya Mehta Jatia (@dmjatia)

श्लोका ने अपने देवर की शादी से जुड़े फंक्शन के लिए बेहद खूबसूरत ऑम्ब्रे शेड वाले लहंगे को पहना है। बता दें कि यह कभी ख़ुशी कभी गम के गाने बोले चूड़ियां में पहनें करीना कपूर के स्टाइलिश लुक का री-क्रिएशन है। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस स्टाइलिश बोले चूड़ियां लुक को डिजाइन किया है।

HZ Tip: डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल कर लुक में जान डाली जा सकती है।

 

अगर आपको श्लोका मेहता के ये लहंगा लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।