herzindagi
shloka mehta fashion looks

Shloka Mehta Fashion: देवर अनंत की शादी में भाभी श्लोका मेहता नहीं लग रही किसी से कम, देखें सभी लुक्स

अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए लेटेस्ट फैशन ही नहीं, बल्कि अपने बॉडी टाइप को समझकर चीजें स्टाइल करना भी जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2024-07-08, 15:26 IST

सेलेब्रिटी लुक्स आजकल तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं इनमें अंबानी लेडीज का फैशन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना रहता है। ऐसे में नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी खबरें और फंक्शन जोरों-शोरों से चल रहे हैं।

शादी से जुड़ा एक और प्री-वेडिंग फंक्शन हालही में इटली में हुआ है। वहीं अब शादी के फंक्शन भी शुरू हो गये हैं। ऐसे में घर की बड़ी बहू श्लोका मेहता के लुक्स वायरल हो रहे हैं। तो आइये देखते हैं श्लोका मेहता के लेटेस्ट लुक्स और जानेंगे इन लुक्स की खासियत- 

श्लोका मेहता का करीना कपूर स्टाइल लहंगा 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Diya Mehta Jatia (@dmjatia)

श्लोका ने अपने देवर की शादी से जुड़े फंक्शन के लिए बेहद खूबसूरत ऑम्ब्रे शेड वाले लहंगे को पहना है। बता दें कि यह कभी ख़ुशी कभी गम के गाने बोले चूड़ियां में पहनें करीना कपूर के स्टाइलिश लुक का री-क्रिएशन है। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस स्टाइलिश बोले चूड़ियां लुक को डिजाइन किया है।

श्लोका मेहता मल्टी लहंगा लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Diya Mehta Jatia (@dmjatia)

मल्टी-शेड लुक वाले इस खूबसूरत हैवी लहंगे को डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। वहीं इस लुक में श्लोका काफी अलग और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। ओपन हेयर और ग्रीन कलर ज्वेलरी के साथ अपने ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाये गये हैं।

यह विडियो भी देखें

श्लोका मेहता मॉडर्न ब्लैक लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Diya Mehta Jatia (@dmjatia)

देखने में ब्लैक कलर अपने आप में काफी क्लासी नजर आता है। आजकल हम सभी मॉडर्न दिखना चाहते है। वहीं फराज़ मनन ने इस स्टाइलिश ब्लैक कलर लुक को डिजाइन किया है। ब्लैक और सिल्वर मॉडर्न लहंगा लुक श्लोका को काफी स्टाइलिश लुक दे रहा है।

श्लोका मेहता का मामेरू लुक

shloka mehta mameru look

एवरग्रीन डिजाइंस में बांधनी प्रिंट को काफी पसंद किया जाता है। इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। बता दें कि इसी तरह के डिजाइन की साड़ी ईशा अंबानी और नीता अंबानी ने मामेरू सेरेमनी में पहनी है।

इसे जरूर पढ़ें:  Nita Ambani Fashion: घागरा से लेकर साड़ी तक में काफी स्टाइलिश नजर आईं नीता अंबानी, देखें प्री-वेडिंग फंक्शन के सभी लुक्स

श्लोका मेहता का गरबा लुक

shloka mehta lehenga look

ओपन हेयर स्टाइल के साथ में मल्टी कलर के इस खूबसूरत लहंगे में श्लोका मेहता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस स्टाइलिश लहंगे को डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने ही डिजाइन किया है।

इसे जरूर पढ़ें: 2000 रुपये से भी कम में मिल जाएंगे मनीष मल्होत्रा के ये डिजाइनर साड़ी लुक्स, पहनकर आप दिखेंगी सेलेब्रिटी जैसी ग्लैमरस

श्लोका मेहता का साड़ी लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Diya Mehta Jatia (@dmjatia)

 

यह मॉडर्न स्टाइल साड़ी लुक डिजाइनर तमारा राल्फ ने डिजाइन की है। श्लोका ने बेहद खूबसूरत पर्ल वर्क साड़ी के साथ डिजाइनर बो डिजाइन बैकलेस ब्लाउज को स्टाइल किया है। वहीं हेयर लुक को भी काफी अलग अंदाज में टाई किया है।

 

अगर आपको श्लोका मेहता के स्टाइलिश लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।