
दिवाली पर हर कोई अलग-अलग तरह के आउटफिट वियर करना पसंद करता है। किसी को फुल अनारकली सूट पहनना पसंद है तो किसी को शरारा सूट काफी अच्छा लगता है। आप भी दिवाली पर किसी और डिजाइन का सूट पहनने की जगह शरारा स्टाइल कर सकती हैं। ये काफी अच्छा लगता है। इसमें आपको डिजाइन भी अलग-अलग मिल जाते हैं। दिवाली पर इन्हें वियर करके आप सबसे खूबसूरत लग सकती हैं। मार्केट में कई डिजाइन के और अलग-अलग पैटर्न मिल जाएंगे।

अगर आप कुछ नया लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप थ्रेड वर्क शरारा सूट वियर कर सकती हैं। ये काफी अच्छा लगता है। इसमें आपको नेक पर वर्क मिलेगा। साथ ही सूट में बॉर्डर डिजाइन मिलेगा। इसके अलावा चुन्नी भी हैवी वर्क वाली मिलेगी। जिससे ये सूट और ज्यादा सुंदर नजर आएगा। आप इस दिवाली इस तरह के सूट को अपनी पसंद के कलर में खरीदकर वियर कर सकती हैं। इसमें आपको डिजाइन के साथ-साथ और भी तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे। मार्केट से खरीदने पर ये सूट आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जाएगा।
HZ Tips: इसके साथ आप लॉन्ग इयररिंग्स और ओपन कर्ल हेयर स्टाइल लुक क्रिएट कर सकती हैं।

अगर आपको ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करना है तो इसके लिए परफेक्ट है कि आप यहां बताए गए डिजाइन को ट्राई करें। इसमें आपको गोटा वर्क (आलिया कट सूट डिजाइन) मिलता है। साथ ही दो अलग-अलग कलर में प्रिंट भी मिल जाता है। आप इसमें चाहे तो रेड और येलो का कंट्रास्ट वियर कर सकती हैं, वरना अपनी पसंद के हिसाब से कलर में शरारा सूट वियर कर सकती हैं। आप चाहे तो ज्यादा घेर वाले शरारा सूट को भी ले सकती हैं। इसमें आपको चुन्नी पर भी हैवी प्रिंट और वर्क मिलेगा। मार्केट से खरीदने पर ये सूट आपको 1000 से 2000 की रेंज में मिल जाएगा।
HZ Tips: इस सूट के साथ आप ट्रेडिशनल चोकर सेट और बोल्ड मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Saree Designs For 40 Plus: जवां और मॉडर्न दिखने के लिए साड़ी के इन डिजाइंस को करें अपनी वार्डरोब में शामिल

कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें सिंपल सूट स्टाइल करना पसंद होता है। ऐसे में आप भी इस तरीके के सूट डिजाइन को वियर कर सकती हैं। जिसमें आपको कुर्ते (सेलिब्रिटी साड़ी लुक) के नीचे प्रिंट मिलेगा। इसके अलावा शरारा और चुन्नी प्लेन मिलेगी। ये डिजाइन दिखने में काफी सिंपल लगते हैं। लेकिन दिवाली पर आप इन्हें एक्सेसरीज के साथ
हैवी लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के शरारा सूट मार्केट में आपको 1000 रुपये में मिल जाएंगे।
HZ Tips: इस तरह के शरारा सूट के साथ आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Diwali Suit Desigs: दिवाली पर स्टाइल करें बांधनी सूट, लगेंगी खूबसूरत
शरारा सूट दिवाली के लिए बेस्ट ऑप्शन है आप भी इन्हें वियर कर सकती हैं। इसे परफेक्ट बनाने के लिए आप ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।