Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

Celebrity Saree Look: फेस्टिव सीजन में दिखना है खास तो अपने बजट में ट्राई करें सेलिब्रिटीज के ये स्टाइलिश साड़ी लुक्स

लुक को आकर्षक बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपनी बॉडी टाइप को समझना चाहिए और उसी के हिसाब से ही लुक को स्टाइल करना चाहिए।
Updated:- 2023-10-19, 12:32 IST
celebrity inspired saree designs

साड़ी का चलन एवरग्रीन फैशन में रहता है। इसके लिए हम लेटेस्ट फैशन के साथ-साथ सेलिब्रिटीज के स्टाइलिश लुक्स को रीक्रिएट भी करते हैं। वहीं बदलते दौर में रोजाना साड़ियों के नए डिजाइन आपको मार्केट में देखने को मिल जाएंगे। 

अक्सर साड़ी किसी खास मौके पर पहनी जाती है। ऐसे में एक के बाद एक त्यौहार शुरू होने वाले हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं सेलेब्रिटी स्टाइल साड़ी लुक्स जिन्हें आप आने वाले किसी भी त्यौहार पर पहन सकती हैं और अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं।

ऑम्ब्रे साड़ी लुक 

ombre saree look

ऑम्ब्रे साड़ी देखने में काफी मॉडर्न लुक देने में मदद करती है। इस खूबसूरत शिमर साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको मार्केट में लगभग 1500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।

HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ आप पर्ल डिजाइन की ज्वेलरी को स्टाइल करें। साथ ही बेस मेकअप को ड्युई रखें और लिप्स पर ग्लॉस का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: साड़ी की प्लीट्स को सेट करने के ये आसान हैक्स आपके लुक में डालेंगे जान

ऑफ व्हाइट कलर साड़ी लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

अगर आप सिंपल और सटल डिजाइन और कलर को पहनना चाहती हैं तो इस तरीके का पेस्टल डिजाइन आपके लुक को खास बनाने में मदद करेगा। इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया है। 

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ आप टेम्पल ज्वेलरी को स्टाइल करें और बालों के लिए स्लीक बन हेयर स्टाइल को चुनें।

इसे भी पढ़ें: साड़ी को लहंगे की तरह स्टाइल करने के लिए डॉली जैन की बताई गई ये टिप्स आएंगी काम

टिश्यू साड़ी लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

 

टिश्यू साड़ी एक बार फिर से फैशन ट्रेंड का हिस्सा बनी हुई है। वहीं इस खूबसूरत कॉपर कलर की साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस तरह की टिश्यू सिल्क साड़ी आप नाइट पार्टी लुक के लिए चुन सकती हैं।

HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ आप मेसी लुक बन हेयर स्टाइल को चुनें। ज्वेलरी के लिए आप गोल्डन कलर की झुमकी को चुन सकती हैं।

 

अगर आपको सेलेब्रिटीज के स्टाइलिश साड़ी लुक्स और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।