पेटीकोट की जगह आप भी ट्राई कर सकती हैं ये शेप वियर, देगा कंफर्टेबल लुक

अगर आप भी स्कर्ट जैसे पेटीकोट को पहन कर परेशान हो रही है और कंफर्टेबल महसूस नहीं कर पा रही हैं, तो आप ये लेटेस्ट शेप वियर ट्राई कर सकती हैं। यह आपकी साड़ी लुक को एलिगेंट टच देंगे और इसमें आप कंफर्टेबल महसूस करेंगे।
image

गर्मी का मौसम हो या सर्दियों का महिलाएं अक्सर कंफर्टेबल कपड़े पहनना पसंद करती है। ऐसे में जो महिलाएं घर पर साड़ी पहनती है उन्हें गर्मी के मौसम में पेटिकोट की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको पेटिकोट की जगह पर कुछ ऐसे शेप वियर बताएंगे, जिसे ट्राई कर आप अपने साड़ी लुक को गॉर्जियस बनाने के साथ-साथ किसी भी मौसम में कंफर्टेबल महसूस कर सकती हैं।

साड़ी के साथ पेयर करें शेप वियर

1 (61)

अगर आप साड़ी को आरामदायक तरीके से पहनना चाहती है तो साड़ी के साथ पेटिकोट की बजाय आप यह कट साड़ी शेप वियर ट्राई कर सकती हैं। यह बहुत ही आरामदायक और फायदेमंद हो सकता है। स्ट्रेचेबल होने की वजह से आप अपने पैर को मूव कर सकती हैं और बिना किसी परेशानी के साड़ी पहन सकती है। आपको यह शेपवियर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिल जाएगा।

डिकोड सिंपल एक्सटेंडर पेटीकोट साड़ी

2 (61)

इसके अलावा आप अपने साड़ी लुक को आरामदायक बनाना चाहती हैं और सबसे हटकर अपना फिगर प्लांट करना चाहती हैं, तो आप यह डिकोड सिंपल एक्सटेंडर पेटीकोट साड़ी शेप वियर ट्राई कर सकती है। इसे पहन कर आप बेहद कंफर्टेबल महसूस करेंगे। इस शेप वियर में आपको कई तरह के कलर वाले पेटिकोट मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी साड़ी के कलर के हिसाब से शामिल कर सकती हैं। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें:Saree Draping: बिना पेटीकोट के भी ड्रेप की जा सकती है साड़ी, जानें विधि

डिकोड साड़ी शेप वियर

3 (35)

अगर आप ब्लू कलर की साड़ी पहन रही है या फिर कोई ऐसी साड़ी जो पर्पल कलर या ब्लू कलर से मिलती-जुलती है, तो आप यह डिकोड साड़ी शेप वियर ट्राई कर सकती है। इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन अपनी साइज के हिसाब से खरीद सकती हैं। इस पेटीकोट में आपको s साइज से लेकर 3 xl तक आसानी से मिल जाएगा। इसे आप ऑनलाइन 1850 रुपए में खरीद सकती है। यह आपके शेप को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ कंफर्ट लुक देगा।

ग्रीन शेप वियर

4 (31)

अगर आप नॉर्मल पेटिकोट की वजह से ठीक से साड़ी नहीं पहन पा रही है या फिर कंफर्टेबल नहीं महसूस कर पा रही है, तो आप यह शेप वियर ट्राई कर सकती हैं। इसे आप पहनकर अपनी साड़ी को अच्छे तरीके से बांध सकती हैं। आपको यह शेप वियर हर साइज में आसानी से मिल जाएगा। यही नहीं आप अपनी साड़ी के कलर के हिसाब से इन शेप वियर को खरीद सकती है। यह ग्रीन शेप वियर आप ग्रीन या इससे मिलते जुलते कलर के साथ ट्राई कर सकती है।

यह भी पढ़ें:पुराना पेटीकोट इस तरह करें इस्तेमाल, नहीं पड़ेगी फेंकने की जरूरत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: myntra/I AM BY DOLLY JAIN/Mehrang

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP