अब उंगलियों में चमकेगी घड़ी, ऑफिस में पहनने के लिए देखें ये 'Ring Watch' डिजाइंस

महिलाएं अब कलाई की घड़ियों की बजाय ट्रेंडी रिंग वॉच पसंद कर रही हैं। ये घड़ियां उन्हें ऑफिस में क्लासी और यूनिक प्रोफेशनल लुक देती हैं। देखते हैं खूबसूरत डिजाइंस...
Updated:- 2026-07-03, 15:46 IST
image

ऑफिस में वर्किंग वुमेन क्लासी और फॉर्मल एक्सेसरीज पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में वे वही पुरानी कलाई वाली कड़क घड़ियां पहनकर बोर हो चुकी हैं और सबसे लेटेस्ट ट्रेंड रिंग वॉच को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना रही हैं। इससे न केवल आपकी उंगलियों की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि आपको सबसे अलग और यूनिक प्रोफेशनल लुक भी मिलता है। ऐसे में लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में पता होना जरूरी है। यहां हम आपको तीन बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी फिंगर वॉच डिजाइंस दिखा रहे हैं और उनकी खासियत बता रहे हैं। जानते हैं आगे...

रोज गोल्ड बटरफ्लाई डिजाइन

यह डिजाइन उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो बहुत ज्यादा तड़क-भड़क नहीं पहनती बल्कि फेमिनिन लुक पसंद करती हैं। इस रिंग वॉच में बेहद खूबसूरत रोज गोल्ड मेटैलिक फिनिशिंग दी गई है। 

1 - 2026-07-03T143126.541

इसके सफेद डायल के ठीक बीचों-बीच तितली का मोटिफ बना हुआ है। वहीं टाइम देखने के लिए इसमें क्लासिक रोमन अंक जैसे - XII, III, VI, IX आदि का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें- मोती से ऐसे बनाएं घर पर हूप इयररिंग्स, व्हाइट ड्रेसेस के साथ देंगे परफेक्ट लुक

क्लासी एमराल्ड ग्रीन फॉर्मल लुक

अगर आप अपनी बड़ी ऑफिस मीटिंग्स के लिए कुछ बेहद रॉयल और मैच्योर लुक ढूंढ रही हैं, तो यह डिजाइन बेस्ट चॉइस है। इस रिंग वॉच में एक गहरा एमराल्ड ग्रीन टेक्सचर्ड डायल है, जो उंगली में पहनते ही एक कमाल का अट्रैक्टिव लुक देता है। 

2 - 2026-07-03T143121.393

यह लाइट वेटेड घड़ी रिंग ब्लैक के साथ-साथ ग्रे, नेवी ब्लू या व्हाइट जैसे फॉर्मल कपड़ों पर सबसे ज्यादा खिलती है।

यह भी पढ़ें- रॉयल बंगाली लुक के लिए बेस्ट हैं शांतिपुरी साड़ी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

क्रिस्टल-स्टैडेड जेबरा प्रिंट वॉच

यह घड़ी उन वर्किंग विमेन के लिए है जो ऑफिस में भी अपने फैशन के साथ थोड़ा बोल्ड एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं। इस रोज गोल्ड रिंग वॉच के बॉर्डर पर चमकते हुए क्रिस्टल्स जड़े हैं, जो इसे एक लग्जरी लुक देते हैं। 

1 - 2026-07-03T152729.927

इसके डायल पर बना ब्लैक एंड व्हाइट जेबरा प्रिंट इसे बेहद मॉडर्न और ट्रेंडी बनाता है। इसमें एक स्ट्रेचेबल बैंड दिया गया है, जिससे यह किसी भी उंगली में आसानी से फिट हो जाती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।