मोती से ऐसे बनाएं घर पर हूप इयररिंग्स, व्हाइट ड्रेसेस के साथ देंगे परफेक्ट लुक

चेहरे की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए इयररिंग्स बहुत मायने रखते हैं। इयररिंग्स पहनने के बाद चेहरे की रौनक और ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप भी हैंडमेड इयररिंग्स बनाने का सोच रही हैं, तो कुछ मोती का इस्तेमाल कर आप भी आसानी से घर पर रहकर ट्रेंडी और लेटेस्ट ईयररिंग्स बनाकर शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
सर्कुलर डिजाइन पर्ल बीडेड इयररिंग्स
अगर आपको भी इयररिंग्स पहनने का बहुत शौक है और आप एक से खूबसूरत इयररिंग्स शामिल करती हैं, तो अब बाजार के महंगे इयररिंग्स खरीदने के बजाय आप घर पर रहकर इस तरह के सर्कुलर डिजाइन पर्ल बीडेड इयररिंग्स को बना सकती हैं। इसके लिए आपको छोटे-छोटे गोल्डन तार लगेंगे, जिसकी मदद से आप इसे आसानी से बना सकती हैं। यह व्हाइट ड्रेस के साथ सुन्दर लगेंगे।
-1782636539176.jpg)
सिंगल पर्ल बाली डिजाइन इयररिंग्स
अपने लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाने के लिए आप इस तरह के सिंगल पर्ल बाली डिजाइन इयररिंग्स को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में यह आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं। आप ऐसे मोती वाले इयररिंग्स को घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
-1782636551522.jpg)
व्हाइट पर्ल गोल्ड प्लेटेड इयररिंग्स
अगर आपके पास इयररिंग्स के बहुत कलेक्शन हैं और आप अपनी कलेक्शन में कुछ हैंडमेड इयररिंग्स को जोड़ना चाहती हैं, तो अब आप बाजार से गोल्डन तार और कुछ सफेद मोती लाकर इस तरीके से व्हाइट पर्ल गोल्ड प्लेटेड इयररिंग्स बना सकती हैं। इन्हें बनाने के बाद आप इसे किसी भी ड्रेस के साथ शामिल कर सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स को आप बाजार से भी खरीद सकती हैं।
-1782636886452.jpg)
यह भी पढ़ें- Circle Earring Designs: हर फेस शेप पर सुंदर लगेंगे सर्कल इयररिंग्स, देखें डिजाइंस
गोल्डन वायर पर्ल हूप इयररिंग्स
अगर आप किसी खास फंक्शन में जा रही हैं और अपने लुक को परफेक्ट और एलिगेंट टच देना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप घर पर इस तरह के गोल्डन वायर पर्ल हूप इयररिंग्स को बनाकर शामिल कर सकती हैं। ऐसे इयररिंग का क्रेज़ इन दिनों अधिकतर महिलाओं में देखा गया है, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं।
-1782636733123.jpg)
थ्री लेयर मोती वर्क इयररिंग्स
अगर आप रॉयल और डिफरेंट लुक पाना चाहती हैं, तो बाजार में मिलने वाले एक जैसे इयररिंग्स को पहनने के बजाय आप घर पर रहकर मोती वाले ऐसे थ्री लेयर मोती वर्क इयररिंग्स को खुद से तैयार कर इसे किसी भी ड्रेस के साथ शामिल कर सकती हैं। यह कॉलेज और वर्क प्लेस पर पहनकर जाने के लिए भी सही रहेंगे, जो आपकी खूबसूरती को भी बढ़ा देंगे।

यह भी पढ़ें- Latest Sui Dhaga Earrings Designs: सूट और साड़ी दोनों के लिए बेस्ट हैं ये सुई धागा इयररिंग्स, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Blushing Branch | Bridal Accessories & Wedding Jewelry/BOHINDI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।