सावन शिवरात्रि के लिए बेस्ट हैं ये 4 शिव इंस्पायर्ड झुमका डिजाइन, दिखेंगी खूबसूरत

सावन में आने वाली शिवरात्रि पर महिलाएं केवल पूजा-अर्चना ही नहीं करतीं, बल्कि अपने एथनिक लुक को संवारने के लिए एक से एक खूबसूरत पारंपरिक ड्रेसेस और ज्वेलरी भी शामिल करती हैं। वहीं इन दिनों फैशन वर्ल्ड में शिवजी इंस्पायर्ड ज्वेलरी का जबरदस्त ट्रेंड देखा जा रहा है। अगर आप भी इस सावन शिवरात्रि अपने लुक को डिफरेंट और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो भगवान शिव से इंस्पायर्ड कुछ ट्रेंडी झुमके आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं।
भगवान शिव से इंस्पायर्ड 4 ट्रेंडी झुमका डिजाइंस
शिवरात्रि पर परफेक्ट एथनिक लुक के लिए आप कुछ ट्रेंडी झुमके कैरी कर सकती हैं। आइए देखते हैं शिव-इंस्पायर्ड झुमका डिजाइंस के 4 बेहद खूबसूरत और अनोखे ऑप्शंस।
1. त्रिशूल और डमरू मोटिफ झुमका
भगवान शिव का त्रिशूल और डमरू शक्ति और शांति का प्रतीक माना जाता है। इस झुमका डिजाइन के ऊपरी हिस्से यानी स्टड पर बारीक त्रिशूल और डमरू का पैटर्न बना होता है, जिसके नीचे पारंपरिक झुमकी और रुद्राक्ष लटकते हैं, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।
ऐसे करें स्टाइल: इस तरह के त्रिशूल और डमरू वाले झुमके को आप कॉटन साड़ी, अनारकली सूट या इंडो-वेस्टर्न कुर्ती के साथ पहनकर बेहद बोल्ड और ग्रेसफुल लुक पा सकती हैं।

2. शिव प्रतिमा के साथ रुद्राक्ष बीड्स झुमका
रुद्राक्ष से तैयार किए गए झुमके न केवल दिखने में खूबसूरत होते हैं, बल्कि यह आपकी पर्सनालिटी को एक क्लासिक स्पिरिचुअल टच देने में भी मदद करते हैं। इसे आप खासकर सावन के महीने में शिवरात्रि के दिन पहन सकती हैं। ऐसे झुमका डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपको रॉयल लुक देंगे।
ऐसे करें स्टाइल: सिल्वर झुमके के साथ रुद्राक्ष का कॉम्बिनेशन बहुत खिलकर आता है। ऐसे में आप सावन शिवरात्रि की पूजा के दौरान सिल्क साड़ी या हैंडलूम ड्रेसेस के साथ यह झुमका कैरी कर सकती हैं। आप चाहें, तो बालों का बन बनाकर सफेद गजरा लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- White Stone Studded Jhumka Design: हर आउटफिट पर खूब जचेंगे व्हाइट स्टोन स्टडेड झुमका के ये डिजाइंस
3. ब्रास नंदी पैटर्न झुमका
नंदी भगवान शिव के सबसे प्रिय भक्त हैं। ऐसे में आप इस साल सावन की शिवरात्रि पर अपने लुक को भीड़ से हटके और आकर्षक बनाने के लिए ब्रास नंदी पैटर्न झुमका कैरी कर सकती हैं। इस तरह के झुमके आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगे।
ऐसे करें स्टाइल: इस तरह के स्टेटमेंट झुमकों के साथ गले में भारी हार पहनने की जरूरत नहीं पड़ती। आप इसे बनारसी या कांजीवरम साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा माथे पर एक छोटी-सी बिंदी आपके पूरे शिवरात्रि लुक को कंप्लीट कर देगी।

4. त्रिशूल स्टड पर्ल वर्क झुमका
त्रिशूल और डमरू वाले इयररिंग्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप सावन शिवरात्रि के खास मौके पर इस खूबसूरत त्रिशूल स्टड पर्ल वर्क झुमके को ट्राई कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। ऐसी आकृति वाले झुमके इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं।
ऐसे करें स्टाइल: अगर आप सूट या साधारण कुर्ता-प्लाजो पहन रही हैं, तो अपने लुक को पूरा करने के लिए यह त्रिशूल स्टड पर्ल वर्क झुमका बेस्ट रहेगा। इसे किसी भी हल्के पेस्टल शेड के एथनिक आउटफिट के साथ फ्लॉन्ट करें। हाथों में आप चूड़ियां भी ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- आपके कलेक्शन में जरूर होनी चाहिए ये 5 तरह की झुमकियां, हर आउटफिट संग लगती हैं बेस्ट
सावन शिवरात्रि के अवसर पर आप भी अपने एथनिक लुक को इन 4 ट्रेंडी और डिजाइनर शिव-इंस्पायर्ड झुमके के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह आपके एथनिक लुक को ग्लैमरस और भीड़ से अलग बनाएंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : amazon/fabula/Generic/Shambhu/Om Trishul/Voylla store
- सावन शिवरात्रि पर किस तरह के शिव-इंस्पायर्ड झुमके सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं?
- त्रिशूल, डमरू, 'ॐ' और अर्धचंद्र की आकृतियों वाले झुमके इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं।
- क्या ये थीम बेस्ड झुमके पूजा के अलावा अन्य मौकों पर भी पहने जा सकते हैं?
- हां, इन्हें आप किसी भी धार्मिक उत्सव, डांडिया नाइट या एथनिक इवेंट पर आसानी से कैरी कर सकती हैं।
- सिंपल लुक के लिए किस तरह के शिव-इंस्पायर्ड झुमके चुनने चाहिए?
- सिंपल लुक के लिए छोटे साइज वाले ऑक्सीडाइज्ड या हल्की मीनाकारी वाले त्रिशूल-डमरू झुमके बेस्ट रहते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।