Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:48 AM IST

White Stone Studded Jhumka Design: हर आउटफिट पर खूब जचेंगे व्हाइट स्टोन स्टडेड झुमका के ये डिजाइंस

White Stone Jhumka Designs: ज्वेलरी के बिना महिलाओं का एथनिक लुक हमेशा अधूरा सा लगता है और जब बात झुमकों की हो, तो इनका क्रेज कभी कम नहीं होता। आजकल ज्वेलरी मार्केट में 'व्हाइट स्टोन स्टडेड विद इयर चेन झुमका खूब पसंद किए जा रहे हैं। नीचे देखें इसके डिजाइंस-
Updated:- 2026-06-05, 17:21 IST
white stone stud jhumka designs

Latest White Stone Stud Jhumka Designs: शादी-ब्याह का सीजन हो या कोई त्योहार, महिलाओं का श्रृंगार तब तक अधूरा रहता है जब तक वे खूबसूरत झुमके न पहन लें। आजकल ज्वेलरी ट्रेंड्स में व्हाइट स्टोन स्टडेड विद इयर चेन झुमका यानी कान की चेन वाले सफेद नगों के झुमके खूब पसंद किए जा रहे हैं। ये झुमके न सिर्फ आपके कानों की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि आपके पूरे लुक को एक रॉयल और क्लासी टच देते हैं।

अगर आप भी किसी अपकमिंग फंक्शन के लिए अपने आउटफिट के मैचिंग की परफेक्ट ज्वेलरी ढूंढ रही हैं, तो व्हाइट स्टोन और इयर चेन वाले ये डिजाइंस आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकते हैं। आज के इस लेख में White Stone Stud Jhumka के लेटेस्ट डिजाइंस देख सकती हैं।

चांदबाली और पर्ल ड्रॉप्स वाले झुमका डिजाइंस (Chandbali And Pearl Drop Jhumka Designs)

Chandbali And Pearl Drop Jhumka Designs

इन दिनों चांदबाली स्टाइल वाले व्हाइट स्टोन झुमके सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। इनमें ऊपर का हिस्सा गोल चांद के आकार का होता है, जो पूरी तरह से चमकीले सफेद नगों से जड़ा होता है और नीचे एक खूबसूरत झुमकी लटकती है।इस डिजाइन को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए इसके नीचे छोटे-छोटे सफेद मोती लगाए जाते हैं।

इसकी जो इयर चेन होती है, उसमें भी बारीक सफेद मोतियों की लड़ियां होती हैं, जो आपके कानों के साथ-साथ आपके हेयरस्टाइल की खूबसूरती को भी दोगुना कर देती हैं।

इसे भी पढ़ें- Silver Jhumki Designs: गर्मियों में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये लाइटवेट सिल्वर झुमकी, देखें डिजाइंस

लाइटवेट फ्लोरल पैटर्न्स झुमका (Light Weight Pattern White Stone Stud Jhumka)

Light Weight Pattern White Stone Stud Jhumka design

अगर आप बहुत ज्यादा भारी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो लेटेस्ट कलेक्शन में लाइटवेट फ्लोरल और ज्योमेट्रिक डिजाइंस के कई ऑप्शंस हैं। इन झुमकों में सफेद पत्थरों को फूल या चौकोर-गोल शेप में बेहद सफाई से सेट किया जाता है।

इनके साथ मिलने वाली इयर चेन भी काफी स्लीक और सिंगल लेयर वाली होती है, जिससे यह कानों पर भारी नहीं लगती। इस तरह के डिजाइंस को आप न सिर्फ साड़ियों या लहंगों पर बल्कि अनारकली सूट्स और इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।

हेवी कुंदन-व्हाइट स्टोन और मल्टी-लेयर चेन डिजाइंस झुमका (Heavy Kundan White Stone And Multi Layer Chain Jhumka)

heavy kundan white stone stud jhumka

शादी या किसी ग्रांड फंक्शन के लिए अगर आप बिल्कुल राजपूती या रॉयल लुक चाहती हैं, तो हेवी कुंदन और व्हाइट स्टोन के कॉम्बिनेशन वाले झुमके आपके लिए बेस्ट हैं। इन झुमकों का साइज थोड़ा बड़ा होता है और इनमें लगे पत्थरों की कटिंग बहुत रॉयल होती है। सबसे खास बात यह है कि इनके साथ मिलने वाली इयर चेन सिंगल नहीं, बल्कि टू-लेयर या थ्री-लेयर होती है। यह मल्टी-लेयर चेन जब आपके कानों के पीछे बालों में पिन की जाती है, तो यह एक शानदार हेयर एक्सेसरी का काम करती है और आपको सबसे जुदा लुक देती है।

पीकॉक मोटिफ झुमका (Peacock Mofit White Stone Stud Jhumka)

Peacock Mofit White Stone Stud Jhumka

पीकॉक मोटिफ झुमका डिजाइन में झुमकी के ऊपरी हिस्से पर सफेद पत्थरों से मोर की खूबसूरत आकृति बनाई जाती है। यह डिजाइन पारंपरिक त्योहारों, करवाचौथ और पूजा-पाठ के मौकों पर पहनने के लिए महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें- Oxidized Ghungroo Earrings: ट्रेडिशनल आउटफ‍िट्स पर खूब जचेंगी ये ऑक्‍सीडाइज्‍ड घुंघरू इयररिंग्स, देखें ड‍िजाइंस

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Pinterest

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।