आपके कलेक्शन में जरूर होनी चाहिए ये 5 तरह की झुमकियां, हर आउटफिट संग लगती हैं बेस्ट

लड़कियों को झुमकी पहनना काफी पसंद होता है। झुमकी के कई डिजाइंस आपको मार्केट में मिल जाएंगे, जिन्हें आप अलग-अलग आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। कुछ झुमकी डिजाइंस ऐसे होते हैं, जो हर आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं और हर लड़की को इन्हें अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए।
Updated:- 2026-06-09, 13:24 IST
image

स्टाइलिश दिखना हम सभी पसंद करते हैं, लेकिन खूबसूरत दिखने के लिए फैशन ट्रेंड के हिसाब से सही डिजाइन और पैटर्न चुनना भी उतना जरूरी होता है। बात ट्रेडिशनल लुक की करें, तो इसे खास बनाने के लिए अक्सर लड़कियां झुमकी पहनना पसंद करती हैं।
मार्केट में आपको झुमकी के कई तरह के डिजाइन देखने को मिलेंगे, लेकिन कुछ डिजाइन ऐसे होते हैं जो लगभग सभी तरह के लुक के साथ बेस्ट लगते हैं। तो आइये देखते हैं झुमकियों के कुछ बेहतरीन डिजाइंस, जिन्हें आप लास्ट मिनट आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। यहां हम आपको झुमकी के 5 ऐसे डिजाइंस दिखा रहे हैं, जो हर लड़की के पास जरूर होने चाहिए।

कश्मीरी झुमकी

कश्मीरी डिजाइन की झुमकियों को एक बार फिर से काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें आपको मार्केट में पेस्टल से लेकर डार्क शेड देखने को मिल जाएंगे, जो लगभग सभी तरह की ड्रेस के साथ खूबसूरत लुक देने का काम करेंगे।

stylish jhumka designs for girls

टेम्पल झुमकी

एवरग्रीन फैशन ट्रेंड में इस तरह के डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किये जाते हैं। ये देखने में काफी एलिगेंट भी नजर आते हैं। इसमें आपको ज्यादा कलर नहीं मिलेंगे, लेकिन लाइट शेड की साड़ियों के साथ इस तरह के डिजाइन काफी खूबसूरत लगते हैं।

temple jhumki designs

स्टोन डिजाइन

अपने लुक को मॉडर्न के साथ-साथ फैंसी बनाना चाहती हैं, तो इस तरह के आर्टिफिशियल डिजाइन की ज्वेलरी को कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। शादी या बड़े फंक्शन के लिए इस तरह के डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आपको रूबी और एमरल्ड ग्रीन कलर सबसे ज्यादा देखने को मिल जाएंगे।

stylish jhumka designs

यह भी पढ़ें- हर नई ब्राइड के पास होने चाहिए चांदी की झुमकी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी

डबल झुमकी डिजाइन

मार्केट में झुमकी के कई तरह के डिजाइन मौजूद है, लेकिन इस तरह की लेयर वाले डिजाइन की झुमकी एवरग्रीन पसंद की जाती हैं। इसमें आपको सिल्वर ऑक्सीडाइज में काफी पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा इसमें आपको गोल्ड में भी काफी यूनिक पैटर्न मिलेंगे, जो साड़ी-सूट सबके साथ बेस्ट लुक देने का काम करेंगे।

latest jhumka designs

पर्ल डिजाइन

अगर आपकी ड्रेस का कलर पेस्टल है, तो इस तरह के डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे। देखने में यह काफी सिंपल नजर आ रहे हैं, लेकिन यह जल्दी खराब नहीं होते हैं और पेस्टल के अलावा इसे आप ब्लैक आउटफिट के साथ भी आसानी से कैरी कर सकते हैं।

pearl jhumki desigbs

यह भी पढ़ें- Silver Jhumki Designs: शादी के बाद पहली रसोई में पहनें ये चांदी के झुमके, चेहरे की खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी


अगर आपको झुमकी के ये नए डिजाइंस पसंद आये हो और इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ना चाहते हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
Image Courtesy:

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।