Blouse Back Design: स्टाइलिश लुक के लिए साड़ी के साथ ट्राई करें बैक डोरी ब्लाउज डिजाइन

Back Knot Blouse Desing| सिंपल ब्लाउज डिजाइन तो हम कई बार पहनते हैं लेकिन इस बार कुछ यूनिक डिजाइन ट्राई करते हैं जो हमारे लुक को परफेक्ट बनाएगा।

Saree Dori blouse design

Back Knot Blouse Design: साड़ी पहनना हर लड़की को पसंद होता है। लेकिन उसके साथ सिर्फ सेम डिजाइन का ब्लाउज पहनकर आप बोर हो गई होंगी। ऐसे में आपका भी मन होता होगा कुछ नए डिजाइन ट्राई करने का। इसके लिए आप डोरी वाले ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये ब्लाउज भी साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं। इनकी खास बात ये होती है कि ये सिंपल साड़ी लुक को भी स्टाइलिश बना देते हैं। अगर आपको बैक डोरी वाले ब्लाउज पसंद है तो ये डिजाइन आपको काफी अच्छे लगेंगे।

डोरी विद बो ब्लाउज डिजाइन (Dori With Bow Blouse design)

Dori with bow blouse design

अगर आप एक ही तरह के ब्लाउज डिजाइन पहनकर बोर हो गई हैं तो इस बार ट्राई करें डोरी विद बो ब्लाउज डिजाइन। इस तरीके के ब्लाउज काफी क्लासी लुक देते हैं। इसमें बैक डीप होती है साथ ही ऊपर बाजू के पास और नीचे कमर पर डोरी लगाई जाती है। इससे ब्लाउज और ज्यादा अच्छा लगने लगता है। इसका जो बो नीचे की तरफ बनाया जाता है वो थोड़ा चौड़ा होता है और ऊपर की डोरी पतली रखी जाती है। इस तरीके के डोरी डिजाइन वाले ब्लाउज सिल्क साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं।

लेयर डोरी ब्लाउज डिजाइन ( Layer Dori Blouse Designs)

Layer dori blouse designs

बिना डीप रखे अगर आपको अपने ब्लाउज डिजाइन को खूबसूरत दिखाना है तो इसके लिए आप लेयर डोरी ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के ब्लाउज में आपको पीछे के नेकलाइन को डीप नहीं रखना पड़ेगा। बस आपको इसके लिए लेयर डोरी बनानी होगी। इसके लिए आपको एक ट्रायंगल बनाना है फिर दूसरा बनाना है इसके बाद तीसरा ट्राई एंगल बनाकर इसे डोरी के साथ चिपका देना है। ऐसे आपका लेयर डोरी डिजाइन ब्लाउज रेडी हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बैक नेक के ये स्टाइलिश ब्लाउज साड़ी के साथ करें वियर, मिलेगा क्लासी लुक

सिंपल डोरी ब्लाउज डिजाइन (Simple Dori Blouse Designs)

Simple dori blouse designs

कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज पसंद होते हैं। अगर आप भी इसी तरीके के ब्लाउज (डोरी ब्लाउज डिजाइन आइडिया) को पहनना पसंद करती हैं, तो इसके लिए आप सिंपल डोरी वाले ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें सिंपल नीचे एक डोरी होती है जिसमें ट्रायंगल करके टेस्ल का डिजाइन बना होता है। आप चाहे तो इसमें हैवी वर्क वाले टेस्ल को भी लगवा सकती हैं। ये डिजाइन सबसे ज्यादा अच्छे शिफॉन की साड़ी के साथ लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राई करें ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन

टिप्स: आप चाहे तो इसके साथ पर्ल वाली डोरी भी लगवा सकती हैं।

ऐसे ही और भी डोरी ब्लाउज डिजाइन है जिन्हें आप ट्राई करके अपने साड़ी लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP