Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:50 AM IST

सावन में ग्रीन साड़ी के संग पहनें इन रंगों के ब्लाउज, लुक दिखेगा खूबसूरत

Blouse colour for green saree: अगर आप भी सावन के महीने में ग्रीन साड़ी पहनने जा रही हैं और उसके संग कोई कंट्रास्ट कलर का शानदार ब्लाउज कैरी करने का सोच रही हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ग्रीन रंग की साड़ी के सेहत किस रंग के ब्लाउज पेयर किए जा सकते हैं।
Updated:- 2025-07-24, 17:12 IST
contrast saree blouse designs

साड़ी पहनने के बाद हर महिला का लुक निखर जाता है। वहीं साड़ी को कैरी करने के साथ उसके साथ ब्लाउज भी अट्रैक्टिव होना चाहिए तभी लुक परफेक्ट नजर आता है। अक्सर महिलाएं साड़ी के साथ ब्लाउज के रंग को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। आजकल वैसे भी कंट्रास्ट साड़ी-ब्लाउज काफी चलन में हैं। महिलाएं इनको ज्यादा पसंद कर रही हैं। त्योहारों से लेकर शादी-समारोह में भी यह काफी गॉर्जियस लगते हैं। यदि आपको भी कंट्रास्ट साड़ी-ब्लाउज पहनना पसंद है तो आज यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आएगा।

इन दिनों सावन का महीना चल रहा है और इस मौके पर अधिकतर महिलाएं ग्रीन रंग के ऑउटफिट पहनना पसंद करती हैं। सावन के महीने में महिलाओं के लिए जगह-जगह थीम पार्टीज का भी आयोजन होता है। ऐसे में लेडीज इन खास मौकों और हरे रंग की साड़ियां और लहंगे पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आपने साड़ी के साथ गलत रंग के ब्लाउज का सलेक्शन कर लिया तो आपका पूरा खराब हो जाएगा। यदि आप भी जल्द किसी सावन महोत्सव में शामिल होने जा रही हैं और आप इस मौके पर हरे रंग की साड़ी कैरी करेंगी तो आज हम आपको कुछ कंट्रास्ट कलर के ब्लाउज दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप हरे रंग की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इन साड़ी-ब्लाउज का पेयर आपके लुक को बेहद खूबसूरत लुक देगा।

रेड ब्लाउज

यदि आप सावन पार्टी में हरे रंग की साड़ी पहनने जा रही हैं तो उसके संग रेड कलर का ब्लाउज परफेक्ट मैच रहेगा। रेड और ग्रीन का कॉम्बिनेशन हमेशा से ही महिलाओं की पसंद रहा है। चिनोन सिल्क साड़ी के साथ प्लेन ब्लाउज काफी जंच रहा है। ग्रीन साड़ी पर गोल्डन वर्क किया गया है। जबकि ब्लाउज की स्लीव्स एल्बो लेंथ की है और उसके बॉर्डर और ट्राइंगल गोल्डन लेस लगी हुई है। ऐसे में साड़ी और ब्लाउज का पेयर लग रहा है। इस साड़ी के साथ आप बन हेयर स्टाइल और लांग नेकलेस और झुमकी इयररिंग्स पहनें।

red blouse

व्हाइट ब्लाउज

अगर आपको सावन की थीम पार्टी में अपना लुक मॉडर्न बनाना है तो आप ग्रीन साड़ी के साथ व्हाइट ब्लाउज पेयर कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट ऑर्गेंजा साडी के साथ स्लीवलेस व्हाइट सिंपल ब्लाउज काफी स्मार्ट लुक दे रहा है। यंग गर्ल्स इस तरह के लुक को कैरी करना ज्यादा पसंद करती है। इस साड़ी के साथ स्लीक का स्टोन चोकर स्टड इयररिंग्स और बालों को ओपन रखें। आप चाहे तो इस साड़ी के साथ कमर पर बेल्ट भी लगा सकती हैं। ऐसे में आपका ऑलओवर लुक परफेक्ट नजर आएगा।

ये भी पढ़ें: सावन के महीने में Red Color की Saree के साथ ट्राई करें ये 4 खूबसूरत ब्लाउज, देंगे रॉयल लुक

white blouse

पिंक ब्लाउज

ग्रीन कलर की साड़ी और पिंक ब्लाउज का कॉम्बिनेशन भी आपके लिए बेस्ट रहेगा। आप इस तरह की बॉर्डर वाली ग्रीन जॉर्जेट साड़ी के साथ पिंक ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं। आप ब्लाउज की बाजू को पफ या हाफ स्लीव्स का रखें। ब्लाउज की नेकलाइन को आप वी शेप में रख सकती हैं। ऐसे में आपका लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आएगा। इस ग्रीन साड़ी और पिंक ब्लाउज के संग आप सिल्वर चेन को पेंडेंट के साथ पहनें। साथ में स्मॉल इयररिंग्स और बालों को कर्ल करके हाफ टक कर लें। ग्रीन और पिंक साड़ी ब्लाउज का सेट सावन के महीने में पहनने के लिए बेस्ट है।

ये भी पढ़ें: Contrast Saree Blouse: येलो साड़ी के संग खिलेंगे इन रंगों के कंट्रास्ट ब्लाउज, आप भी लें आइडिया

pink blouse

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Myntra/amazon/Sangria/Kalista/VILLAGIUS

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।