Green Saree Designs: शादी हो या पार्टी..हर फंक्शन में जान डाल देंगे ग्रीन साड़ी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखें शानदार कलेक्शन

भारतीय महिलाएं साड़ी न पहने ऐसा हो ही नहीं सकता है। अधिकतर महिलाओं को साड़ी पहनने का बहुत शौक होता है। ऐसे में अब बात चाहे किसी खास इवेंट की हो या फिर डेली वियर में पहनने की, अधिकतर महिलाएं एक से एक खूबसूरत और नए डिजाइन वाली साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है और आप किसी खास फंक्शन में पहनने के लिए साड़ी खरीदने वाली हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट ग्रीन कलर की साड़ी डिजाइंस बताएंगे, जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
तोरानी ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो आप इस तरह की खूबसूरत तोरानी ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी को शामिल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी डिजाइन आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी, जो आपके लुक को बेहतर बनाने में भी मदद करेगी।

एमरल्ड ग्रीन सिल्क साड़ी
आप चाहे तो किसी भी खास फंक्शन में पहनने के लिए इस तरह की खूबसूरत एमरल्ड ग्रीन सिल्क साड़ी को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसी साड़ी डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रही है। ऐसे में यह आपके लुक को भी खास और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

ओलिव ग्रीन एंड गोल्ड टोंड शिफॉन साड़ी
अगर आपको ग्रीन कलर बहुत पसंद है और आप ग्रीन कलर की साड़ी तलाश रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए इस तरह की खूबसूरत ओलिव ग्रीन एंड गोल्ड टोंड शिफॉन साड़ी भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप किसी भी खास फंक्शन या इवेंट के दौरान पहन सकती है। ऐसी ग्रीन साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।

यह भी पढ़ें- Saree For Women: हर तीज त्योहार पर पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 साड़ी की नई डिजाइन, खूबसूरती में लगा देगी चार चांद
पैरेट ग्रीन एमरॉइडरी साड़ी
आपके लिए इस तरह की खूबसूरत पैरेट ग्रीन एमरॉइडरी साड़ी भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। यह आपके लुक को अट्रैक्टिव और डिफरेंट बनाने में मदद करेगी साथ ही रॉयल लुक देने में भी बेहद काम आएगी। इस साड़ी को आप किसी भी खास इवेंट या फंक्शन में पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

मिरर वर्क सिल्क ब्लेंड साड़ी
किसी खास फंक्शन में पहनने के लिए आप इस तरह की खूबसूरत मिरर वर्क सिल्क ब्लेंड साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। यह साड़ी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आप इसे किसी भी दुकान पर ऑर्डर देकर मंगा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इस तरह की साड़ी को आप ऑफिस में भी पहनकर जा सकती हैं।ऐसी साड़ी आपको डिफरेंट लुक देने में बहुत मदद करेगी।

यह भी पढ़ें- ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 लाइट वेट साड़ी, दिखेंगी भीड़ से हटकर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Pintrest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।