5 मिनट में करें इन टिप्स की मदद से करें कोहल आई मेकअप लुक

मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन नए-नए मेकअप लुक को रीक्रिएट करना पसंद करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आजकल रोजाना कई मेकअप ट्रेंड्स वायरल हो रहे हैं, लेकिन कुछ कुछ लुक्स ऐसे हैं जिन्हें वैसे का वैसा ही पसंद किया जाता है।
हम बात कर रहे हैं कोहल आई मेकअप लुक की। बता दें कि जितना क्लासी ये आई मेकअप लुक लगता है, ठीक उतना ही ये करने में भी आसान होता है। साथ ही इसे करने के लिए आपको ज्यादा आई मेकअप प्रोडक्ट्स की भी आवश्यकता नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह से आप आसानी से कोहल आई मेकअप कर सकती हैं और क्लासी मेकअप लुक पा सकती हैं। साथ ही बताएंगे कुछ ऐसी मेकअप टिप्स ताकि आपका ओवरऑल लुक खूबसूरत नजर आए।
आवश्यक प्रोडक्ट्स

- ब्लैक काजल
- ब्रोंजर
- आईलाइनर जेल
- हाइलाइटर
- ब्लेंडिंग ब्रश
- आई बेस या कंसीलर
इसे भी पढ़ें : नकली आईलैशेज को इन हैक्स की मदद से करें क्लीन
कोहल आई लुक करने के स्टेप्स
View this post on Instagram
- कोहल आई मेकअप करने के लिए सबसे पहले आपको आंखों को कॉटन और मेकअप रिमोवर की मदद से साफ कर लें।
- सबसे पहले आप आंखों पर कंसीलर या आई बेस की मदद से एक आई बेस तैयार कर लें।
- इसके बाद आप काजल पेंसिल की मदद से आंखों अपर और लोअर वाटरलाइन में काजल लगाएं।
- काजल लगाने के बाद आप इसे ब्लेंडिंग ब्रश की मदद से अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
- ब्लेंड करने के लिए आप पतले साइज के ब्लेंडिंग ब्रश की मदद ले सकती हैं।
- इसके बाद आप साफ ब्लेंडिंग ब्रश से लिड और क्रीज एरिया पर ब्रोंजर को आई शैडो की तरह लगायें।
- ब्रोंजर और काजल को आपस में हल्के हाथों के प्रेशर से ब्लेंड कर लें।
- ठीक ऐसा ही आप आंखों के नीचे की ओर करें। (आईलैश एक्सटेंसन क्या है)
- वहीं अगर आप इंटेंस लुक पाना चाहती हैं तो आईलाइनर जेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- आंखों को फिनिशिंग टच देने के लिए आप इनर कार्नर पर हाइलाइटर लगा सकती हैं।
- इसके अलावा आप ब्रो बोन पर भी हाइलाइटर लगा सकती हैं।
- साथ ही आप मस्कारा लगाकर अपना आई मेकअप कम्प्लीट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : फॉल्स आईलैश का इस्तेमाल करते समय ना करें ये मिसटेक्स
अन्य टिप्स
- आंखों में किसी भी मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते समय सावधानी से ही हाथ चलायें अन्यथा एक गलती आपकी आंखों को कई हद तक नुकसान पहुंचा सकती हैं।
- इसके अलावा हर मेकअप प्रोडक्ट को अच्छी तरह समय देकर ब्लेंड करें ताकि आपका ओवरऑल लुक खूबसूरत और नेचुरल नजर आए और मेकअप के पैच न बनने पाए।
अगर आपको कोहल आई मेकअप लुक करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।