Suit For 40 Plus: 40 के बाद भी नजर आना चाहती हैं जवां और खूबसूरत तो सलवार-सूट के ये डिजाइंस हैं खास

किसी भी लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए स्टाइलिंग को बॉडी टाइप और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के अनुसार ही करना चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-03-21, 11:49 IST
salwar suit design for  plus

एक उम्र के बाद हम अपने लिए कपड़े चुनते समय कंफ्यूज हो जाते हैं। अक्सर ऐसा 40 के बाद हम ज्यादातर सोचने लगते हैं। वहीं सलवार-सूट पहनने में काफी स्टाइलिश लुक देने में मदद करती हैं। यह पहनने में काफी आरामदायक होते हैं। इसमें आपको रेडीमेड में काफी डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे। 

स्टाइलिश लुक पाने के लिए हम ज्यादातर सेलिब्रिटीज के लुक्स को री-क्रिएट करते हैं। आइये देखते हैं कुछ स्टाइलिश सेलेब्रिटी स्टाइल सलवार-सूट लुक्स और जानेंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स-

फ्रंट कट सूट डिजाइन

front cut suit deisgn
 

एक जमाने में इस तरह के फ्रंट स्लिट कट वाले सूट को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा था। वहीं एक बार फिर से यह ट्रेंड में नजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत हैवी वर्क वाले सूट को डिजाइनर ब्रांड पेटल्स पुणे ने डिजाइन किया है। इस तरह का सूट आपको लगभग 3,500 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip: इस तरह के सूट के साथ आप शरारा, पैन्ट्स या स्कर्ट्स को भी स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Suit Designs For 45 Plus: 45 के बाद भी दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के इन सलवार-सूट लुक्स को करें ट्राई

कलीदार सूट डिजाइन

floor length suit look

अनारकली स्टाइल कलीदार सूट एवरग्रीन फैशन में रहते हैं। वहीं इसके साथ आप पैन्ट्स या चूड़ीदार प्जामी स्टाइल कर सकती हैं। इस सूट को डिजाइनर कायनात बाय आंचल सहानी ने डिजाइन किया है। इस तरह का सूट आपको लगभग 4,000 रुपये में मिल जाएगा।

HZ Tip: इस तरह के लुक में आप कानों में केवल हैवी इयररिंग्स को पहन लें।

इसे भी पढ़ें: Pakistani Style Suit: सना जावेद के पाकिस्तानी स्टाइल सूट कलेक्शन को देख आप भी हो जाएंगी फिदा, देखें डिजाइंस और करें स्टाइल

कॉटन सूट डिजाइन

cotton suit fashion

गर्मी के मौसम में इस तरह का फैब्रिक काफी स्किन फ्रेंडली रहता है। इसमें आपको कढ़ाई वर्क में भी काफी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। ज्यादातर इस तरह के कॉटन के सूट में आपको लाइट कलर ऑप्शन ज्यादा देखने को मिलेंगे। वहीं इस तरीके के डिजाइन वाले सूट आपको मार्केट में लगभग 1,500 रुपये तक में मिल जाएंगे।

HZ Tip: इस तरह के सूट के साथ आप सिल्वर एंटीक ज्वेलरी को पहन सकती हैं।

 

अगर आपको सलवार-सूट के ये लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।