एड में मॉडल के उदास चेहरे को देख ट्रोल हुए सब्यासाची

सब्यासाची द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट्स हमेशा से ही चर्चा का विषय रहते हैं, लेकिन इस बार ड्रेस नहीं बल्कि मॉडल के कारण सब्यासाची को ट्रोल किया जा रहा है। 
Updated:- 2023-04-27, 13:47 IST
sabyasachi trolled after seeing the sad face of the model in the ad in hindi

सब्यासाची फैशन डिजाइंनिंग की दुनिया का बेहद बड़ा नाम है। यह कहा जा सकता है कि कई दुल्हनों का यह सपना होता है कि वह सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनें। दीपिका से लेकर मॉनौ रॉय तक, बॉलीवुड की टॉप मोस्ट एक्ट्रेसेस भी शादी के लिए सब्यासाची के लहंगे में नजर आ चुकी हैं।

सब्यासाची हमेशा कुछ न कुछ नया कलेक्शन लॉन्च करते हैं। फैशन की दुनिया में वह कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। हाल ही में सब्यासाची ने एक नया कलेक्शन लॉन्च किया है,जो काफी वायरल हो रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला इसमें नया क्या है? आपको बता दें कि इस बार कपड़ों के लिए नहीं बल्कि मॉडल के एक्सप्रेशन के लिए ट्रोलिंग की जा रही है। चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

ब्राइड का लुक

sabsyasachi bridal look
ऑर्गेंजा साड़ी के साथ हेरिटेज ज्वेलरी, गोल्डन चूड़ियां, स्टेटमेंट नेकलेस, मांगटीका और मैचिंग इयररिंग्स में मॉडल बेहद खूबसबूरत लग रगी है। लुक को कंप्लीट करने के लिए स्मोकी आईज और न्यूड मेकअप किया गया है। यहां तक सब ठीक था, लेकिन अगर आप गौर करेंगे तो ब्राइड के एक्सप्रेशन काफी उदासी से भरे हैं।

एक्सप्रेशन के कारण हुए ट्रोल

 ()
हाल ही में कुछ दिनों पहले सब्यासाची ने नया ब्राइडल कलेक्शन लॉन्च किया था। इसमें मॉडल ने बेहद खूबसूरत ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी पहनी है। साड़ी में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। हर बार की तरह इस बार भी सब्यासाची ने कुछ नया किया है, लेकिन मॉडल के चेहरे पर उदासी देख, लोगों ने ट्रोलिंग शुरू कर दी। इस फोटो में मॉडल का चेहरा एकदम दुखी नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि वह किसी बात से परेशान है।

इसे भी पढ़ें:Sabysachi Collection: शादी और त्योहार के लिए सब्यसाची के इन designs से लें इंस्पिरेशन

ऐसा एक्सप्रेशन क्यों

यह बात हम सभी जानते हैं कि मॉडल को पोकर फेस एक्सप्रेशन देने के लिए कहा जाता है, ताकि वह उस आउटफिट से अलग न दिखे, जिसे वह हाइलाइट करना चाहते हैं। पोकर फेस का मतलब न्यूट्रल एक्सप्रेशन मेंटेन करना होता है, भले ही आपके मन और दिमाग में कुछ भी चल रहा हो। (देखें ऑर्गेंजा साड़ी डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें:फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी ने बताया, क्यों उनकी ड्रेसेस हैं इतनी महंगी

यूजर्स के रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा कि हम थक गए हैं सब्यासाची के मॉडल को दुखी देखकर। अन्य ने कहा कि भारतीय शादियों में खुशहाली होती है, लेकिन यहां ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। एक यूजर ने कहा कि 'ऐसा लग रहा है कि इन्हें यह आउटफिट पसंद ही नहीं है'।

यह पहली बार नहीं हुआ है, जब सब्यासाची को ट्रोल किया गया हो। पहले भी कई मौके आ चुके हैं, जब उन्हें जनता से अच्छे रिस्पॉन्स नहीं मिले हैं। अब देखना यह होगा कि क्या इसके बाद सब्यासाची के मॉडल के फोटो क्लिक करवाने के तरीके में कोई बदलाव आता है?

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:sabyasachiofficial

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।