Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:04 PM IST

डेनिम की जीन्स पैंट के साथ डेनिम की शर्ट का फैशन लौट आया है

बॉलीवुड स्टार्स से किसी भी फैशन का नया ट्रेंड सेट होता है। ये तो सब जानते हैं कि फैशन कितना भी पुराना क्यों ना हो लौटकर जरुर आता है। हर बार जो फैशन लौटता है उसका स्टाइल जरुर बदल जाता है 
Updated:- 2018-08-01, 18:00 IST
alia bhatt denim on denim main

बॉलीवुड हीरोइन्स से किसी भी फैशन का नया ट्रेंड सेट होता है। ये तो सब जानते हैं कि फैशन कितना भी पुराना क्यों ना हो लौटकर जरुर आता है। डेनिम की जीन्स पैंट तो सभी लड़कियां पहनती हैं फिर वो किसी भी उम्र की क्यों ना हों अगर आप भी उन्हीं लड़कियों में से हैं जिन्हें जींस पैंट पहनना सबसे ज्यादा पसंद है तो आप डेनिम की पैंट के साथ डेनिम की शर्ट पहनें ये फैशन इन दिनों ट्रेंड में फिर से लौट आया है।

alia bhatt denim on denim inside

आलिया भट्ट ने जब से एक मैगज़ीन के लिए डेनिम ऑन डेनिम फोटोशूट करवाया उसके बाद ये फैशन धीरे-धीरे फिर ट्रेंड में लौट आया। अब जीन्स पैंट के साथ टॉप या टी-शर्ट नहीं बल्कि जीन्स की पैंट के साथ में जीन्स की शर्ट पहनने का फैशन आ गया है। अगर आप जीन्स की पैंट के साथ टीशर्ट पहन रही हैं तो मैचिंग की जीन्स की जैकेट का फैशन भी काफी पॉपुलर हो रहा है। 

Read more: पुरानी जींस से बैग्स ही नहीं बल्कि ये भी बना सकते हैं

alia bhatt denim on denim inside

अगर आपको जीन्स पसंद है लेकिन आप उसे स्टाइलिश और ग्लैमरस तरीके से पहनना पसंद करती हैं को भी डेनिम ऑन डेनिम का फैशन आपके लिए परफेक्ट है। आलिया भट्ट ने लो वेस्ट जीन्स पैंट के साथ क्रॉप टॉप पहना है ये क्रॉप टॉप उनकी जीन्स के मैचिंग का ही है। इसके अलावा आप जीन्स की हॉट पैंट अगर पहनकी हैं तो अब आप उसके साथ आलिया भट्ट की तरह जीन्स की कूल जैकेट भी साथ में पहनकर और भी स्टाइलिश दिख सकती हैं।

 

जीन्स पैंट के साथ जीन्स की शर्ट को पहनने का फैशन भले ही पुराना है लेकिन इस बार ये नए स्टाइल के साथ लौटकर आया है। जीन्स के कपड़े में भी इतनी वेरायटी आपको मार्केट में मिलेंगी कि आप कन्फ्यूज़ हो जाएंगी। वैसे डेनिम ऑन डेनिम फैशन को कैरी करने के लिए ये जरुरी नहीं है कि आप सेम टू सेम डेनिम पैट के साथ डेनिम की जैकेट या शर्ट पहनें आप मिक्स मैच करके भी इसे कैरी कर सकती हैं। 

Read more: बॉडीशेप के हिसाब से पहनेंगी जींस पैंट तो दिखेंगी स्टाइलिश

alia bhatt denim on denim inside  

डेनिम ऑन डेनिम का ये क्रेज़ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी काफी पसंद है। अब स्टाइल की बात आती हैं तो बॉलीवुड के स्टार्स हमेशा ही एक कदम आगे होते हैं दीपिका ने रिप्पड डेनिम जीन्स का जंपसूट पहना है जो बेहद स्टाइलिश है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।