herzindagi
rekha inspired saree look for diwali

रेखा का आइकोनिक साड़ी लुक आप भी कर सकती हैं रीक्रिएट, इस दिवाली करें ट्राई

आजकल महिलाएं बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक्स को काफी तरह से रीक्रिएट करना पसंद करती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-10-21, 18:44 IST

साल के सबसे बड़े त्यौहार की शॉपिंग महिलाएं जमकर करती नजर आ रही हैं। खासकर अपने दिवाली लुक के लिए महिलाएं तरह-तरह की स्टाइलिंग टिप्स को फॉलो कर रही हैं। बात अगर स्टाइलिश लुक की करें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस किसी से भी कम नहीं हैं, लेकिन अगर हम बात आइकोनिक लुक की करें तो रेखा का कोई जवाब ही नहीं है। 

रेखा का स्टाइल सेंस बाकी सभी एक्ट्रेस से बिल्कुल अलग है और इसे काफी पसंद भी किया जाता है। इनके फैन्स इनके इस आइकोनिक लुक को रीक्रिएट भी करती हैं और तरह-तरह से उसे स्टाइल करती हैं। अगर आप भी इस दिवाली के लिए अपने लिए एक आइकोनिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो आप इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें और जानें कि आप किस तरह से रेखा का ये लुक कर सकती हैं अपने लिए रीक्रिएट। 

ऐसे चुनें ऑउटफिट 

rekha saree look

रेखा का स्टाइल सबसे हट कर नजर आता है और इसका कारण है उनके साड़ी लुक्स। रेखा हमेशा हर फंक्शन के लिए साड़ी ही पहनती हैं। साड़ी के लिए वे हमेशा कांजीवरम सिल्क साड़ी को चुनती हैं, जिसके बॉर्डर पर वर्क होता है। साड़ी के लिए रेखा हमेशा क्लासी और मॉडर्न कलर को ही चुनती हैं। ज्यादातर रेखा गोल्डन, ग्रीन, मैरून कलर को चुनती हैं, जिसमें गोल्डन कलर बेहद कॉमन है। ऐसा इसलिए क्योंकि रेखा को ज्यादातर गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी में देखा गया है। बता दें कि ऐसी साड़ी आपको करीब 2000 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें : चिकनकारी वर्क ऑउटफिट के ये डिजाइंस लगते हैं बेहद क्लासी, जरूर करें ट्राई

ज्वेलरी के लिए 

rekha inspired jewellery

रेखा हैवी ज्वेलरी पसंद करती हैं और ज्यादातर वह गोल्ड की ज्वेलरी में नजर आती हैं। जरूरी नहीं कि आप रेखा जैसी ही ज्वेलरी खरीदें बल्कि आप इसके लिए अपने चेहरे के आकार को भी ध्यान में रखें ताकि आप आसानी से अपने लिए ज्वेलरी तलाश पाएं। बता दें कि ज्वेलरी में रेखा गले के हार, इयररिंग्स, रिंग्स और हैवी कंगन सभी कुछ पहनना पसंद करती हैं।

यह विडियो भी देखें

मेकअप के लिए 

rekha inspired makeup

मेकअप के लिए रेखा हमेशा रेड कलर की लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं और आई मेकअप को न्यूट्रल या ब्राउन कलर का रखती हैं। अगर आप रेखा जैसा लुक पाना चाहती हैं तो आप केवल रेड कलर लिपस्टिक को लगा सकती हैं। साथ ही लुक को कंप्लीट करने के लिए बड़े साइज वाली बिंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : बेस्ट फ्रेंड की शादी में ट्राई करें ये गजरा हेयरस्टाइल, दिखेंगी सबसे खास

हेयर के लिए

rekha inspired hair style

बालों के लिए रेखा हमेशा बन हेयर स्टाइल चुनती हैं और इसे सजाने के लिए वे ताजे गजरे का इस्तेमाल भी करती हैं। आप चाहे तो नकली गजरे का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

 

इसी के साथ अगर आपको दिवाली के लिए रेखा का आइकोनिक लुक पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें।साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Courtesy : Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।